फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Timely diagnosis and treatment is essential for hip disorders.

Noida News: कूल्हे के विकार में समय पर निदान और उपचार जरूरी

Fri, 07 Nov 2025 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Timely diagnosis and treatment is essential for hip disorders.
जिम्स में किशोरों के कूल्हे के विकार पर विशेषज्ञों ने की चर्चा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में शुक्रवार को स्लिप्ड अपर फेमोरल एपिफिसिस (एसयूएफई) में कूल्हे के संरक्षण पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य बच्चों और किशोरों में तेजी से बढ़ रही कूल्हे से जुड़ी समस्या से निपटने के उपायों पर चर्चा करना था। इसमें अस्थि रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रतीक रस्तोगी ने किशोरावस्था में कूल्हे विकार के प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों और उपचार संबंधी निर्णय प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।



डॉ. प्रतिक ने कहा कि एसयूएफई बढ़ते बच्चों और किशोरों में देखी जाने वाली एक ऐसी स्थिति है जिसमें जांघ की हड्डी के शीर्ष पर स्थित बॉल (फीमोरल हेड) अपनी सामान्य स्थिति से खिसक जाती है। यदि समय पर निदान और उपचार नहीं किया गया तो यह विकृति, अकड़न और प्रारंभिक गठिया (अर्थराइटिस) का कारण बन सकता है। इसलिए इस केस के माध्यम से बैठक में विभिन्न प्रबंधन रणनीतियों पर चर्चा की गई है। इसमें इन-सीटू फिक्सेशन, रीअलाइनमेंट ऑस्टियोटॉमी और आधुनिक हिप प्रिजर्वेशन तकनीक शामिल हैं। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता, अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विकास सक्सेना आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed