फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tickets for monuments can be purchased from DMRC app

Noida News: डीएमआरसी के एप से खरीदे जा सकेंगे स्मारकों के टिकट

Wed, 20 Nov 2024 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
Tickets for monuments can be purchased from DMRC app
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के बीच हुआ समझौता
विज्ञापन




एनसीआर में एएसआई से जुड़े स्मारकों के टिकट के लिए नहीं लगाना पड़ेगा लाइन



अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली।
अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से जुड़े स्मारकों के टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। न तो टिकट के लिए लाइन लगानी पड़ेगी और न ही समय खराब होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के टिकट लेने वाले एप से अब स्मारकों का टिकट भी बुक हो सकेगा।

इसके लिए बुधवार को डीएमआरसी और एएसआई में समझौता हुआ। इस मौके पर डीएमआरसी के एमडी डाॅ. विकास कुमार और एएसआई के अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशासन) आनंद मधुकर की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य एएसआई स्मारक टिकटों और डीएमआरसी यात्रा टिकटों दोनों की खरीद के लिए एक ही मंच प्रदान करना है। मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनुज दयाल ने बताया कि एएसआई के सहयोग से डीएमआरसी संयुक्त रूप से एकीकृत क्यूआर-आधारित टिकटिंग प्रणाली विकसित और कार्यान्वित करेगी। यह दिल्ली मेट्रो सेवाओं तक निर्बाध पहुंच और एएसआई द्वारा प्रबंधित चयनित केंद्रीय संरक्षित स्मारकों में प्रवेश देगी। डीएमआरसी और एएसआई सार्वजनिक अभियान, संयुक्त आयोजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म सहित समन्वित प्रयासों के माध्यम से दिल्ली की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के पर्यटकों को दिल्ली और एनसीआर में परेशानी मुक्त, विश्वस्तरीय यात्रा और पर्यटन का अनुभव प्रदान करना है। डीएमआरसी एएसआई की टिकटिंग प्रणाली को अपने एप में एकीकृत करेगा और पर्यटकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए कई मेट्रो स्टेशनों पर विभिन्न स्मारकों के बारे में ऐतिहासिक जानकारी वाले एएसआई साइनेज के लिए स्थान भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed