{"_id":"69160445f1a240231707cd49","slug":"thrft-are-arrested-grnoida-news-c-1-noi1095-3626196-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने घर से चोरी करने वाले दो आरोपियों को गुरुवार को दबोच लिया। बता दें, 11 नवंबर को सेक्टर-51 स्थित अरुण कुमार दुबे के घर चोरी की घटना हुई थी। इस मामले को लेकर पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार दोनों पर आरोप था कि वह तीन ब्रास की टोटियां, एक रूम कूलर, एक साइकिल और एक एल्यूमिनियम की सीढ़ी चोरी करके ले गए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान होशियारपुर गांव निवासी शाहिल खान और शाहरुख के रूप में हुई। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मोबाइल फोन छीन बैंक खाते से निकाले 15 हजार रुपये
नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल फोन छीनने और उसके बाद बैंक खाते से रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर गोंडा के लालपुर गांव निवासी विरेंद्र कुमार ने सेक्टर 63 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन नवंबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह सेक्टर-63 में कार्यालय जा रहा था। सहारा कट के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल फोन छीनकर ले गए। आरोपियों ने बैंक खाते से 15 हजार 90 रुपये निकाल लिए। पुलिस जांच में जुटी है।
अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थान से दो लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जिला बुलंदशहर के मैथना जगतपुर निवासी मोहित राजपूत और सेक्टर-41 स्थित आगाहपुर निवासी विजय के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। ब्यूरो