फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three Wushu players of the district won five medals in the National Championship

Noida News: राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जिले के तीन वुशू खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Sun, 06 Jul 2025 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
Three Wushu players of the district won five medals in the National Championship
⁠बुधम लामा ने स्वर्ण, रजत, कांस्य और आर्यमन शर्मा और प्रियांशु चौधरी ने जीता ब्रॉन्च मेडल हासिल किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। जिले के तीन वुशू खिलाड़ियों ने हैदराबाद में हुई जूनियर राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में एक स्वर्ण समेत पांच पदक जीते हैं। ताओलु कैटेगरी में ⁠बुधम लामा ने नंदाओ स्पर्धा में स्वर्ण, नानक्वान स्पर्धा में रजत व नानगुन में कांस्य पदक हासिल किए। आर्यमन शर्मा ने ताइजीजियन में कांस्य पदक जीता। सांडा कैटेगरी में प्रियांशु चौधरी (75 किग्रा) को ब्रॉन्च मेडल से संतोष करना पड़ा।
जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव अजय शर्मा ने बताया कि बुधम लामा नोएडा के सेक्टर-33 स्थित वुशू अकादमी में कोच राकेश हल्दर और आर्यमान शर्मा अपने पिता मंदीप शर्मा से खेल की बारीकियां सीखते हैं। प्रियांशु ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित सादापुर की झाल में संचालित डायमंड वुशू अकादमी में कोच अमित रोसा से वुशू के गुर सीखते हैं। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन 9 से 12 मई तक मेरठ में हुई जूनियर राज्य वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर हुआ था।
विज्ञापन

यूपी 33 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
सभी खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। यूपी से करीब 33 खिलाड़ी ताओलू व सांडा में भाग लिया। इसमें सात खिलाड़ी गौतमबुद्ध नगर से थे। प्रतियोगिता में कई राज्यों से 800 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अमित ने निभाई कोच की भूमिका

गौतमबुद्ध नगर के कोच अमित रोसा ने उत्तर प्रदेश के कोच भूमिका निभाई। सचिव अजय शर्मा ने बताया कि यूपी के खिलाड़ियों ने उनके मार्ग दर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed