{"_id":"6a9975ef4839d1199c0d6498","slug":"three-workers-suffered-burns-after-massive-fire-broke-out-at-mattress-factory-in-dhaulana-in-hapur-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग: हापुड़ में तीन मजदूर झुलसे; धुएं का गुबार देख मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग: हापुड़ में तीन मजदूर झुलसे; धुएं का गुबार देख मची अफरा-तफरी
Thu, 03 Sep 2026 06:58 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:58 PM IST
सार
हापुड़ के धौलाना स्थित यूपीएसआईडीसी फेस-3 की गद्दा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन मजदूर आंशिक रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हापुड़ में गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी के फेस-3 में एक गद्दा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे औद्योगिक इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूर बाहर निकल आए।
विज्ञापन
इस दौरान तीन मजदूर आंशिक रूप से झूलस गए, जिनको अस्पतालई भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। आग इतनी भीषण है कि धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही सीएफओ, सर्किल के सीओ और धौलाना थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन