{"_id":"699707957f898bf9950e07ca","slug":"three-theft-arrested-grnoida-news-c-23-1-lko1064-88156-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अस्पताल के स्टोर से बिजली के तार चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अस्पताल के स्टोर से बिजली के तार चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो--
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल के स्टोर से बिजली के तार चोरी होने के मामले में सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को मेट्रो स्टेशन सेक्टर-137 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मैनपुरी निवासी आशीष कुमार (22) व दो सगे भाई मैनपुरी निवासी आलोक सिंह (22), राजन (19) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी वर्तमान में याकूबपुर गांव में रहते हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने 15 बंडल बिजली के तार, एक बाइक बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक अस्पताल के मैनेजर नवीन कुमार ने सेक्टर-142 कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि अस्पताल के पीछे नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। बिजली कार्य के लिए तारों के करीब 70 बंडल बेसमेंट स्थित स्टोर रूम में रखे थे। मैनपुरी निवासी कंपनी के कर्मचारी आलोक, राजन, आशीष और शिवम पर आपसी मिलीभगत से स्टोर रूम से तारों के बंडल गबन कर लिया। जब संबंधित कर्मचारियों से सामान के बारे में पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और उसके बाद से ड्यूटी पर आना भी बंद कर दिया था। चोरी के बाद आरोपियों ने कुछ तारों के बंडल को बेचकर आपस में पैसों की बंदरबाट की थी। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी।