फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three students returning from wedding ceremony in Greater Noida died in a road accident

Greater Noida: शादी समारोह से लौट रहे तीन छात्रों की सड़क हादसे में मौत, काश तीनों ने किया होता बस एक ये काम

Sat, 25 Nov 2023 10:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 25 Nov 2023 10:02 PM IST
सार

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जीटी रोड को जोड़ने वाले कट पर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। शनिवार की शाम तीनों के शव कॉलोनी में पहुंचे तो हर आंख नम थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Three students returning from wedding ceremony in Greater Noida died in a road accident
छपरौला स्थित राम विहार कॉलोनी में रहने वाले पीयूष, शिवा और रोहित आपस में दोस्त थे। कॉलोनी में उनका ए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी कोतवाली दादरी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को जीटी रोड से जोड़ने वाले कट के पास रफ्तार से दौड़ रहे अज्ञात ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान तीनों ने ही दम तोड़ दिया। घटना शुक्रवार रात को उस समय हुई जब तीनों छात्र एक शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के दौरान किसी भी छात्र पर हेलमेट नहीं था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हेलमेट होता तो शायद छात्रों की जान बच सकती थी। उधर, देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद कॉलोनी में तीनों छात्रों के शव पहुंचे तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन

पीयूष (18), शिवा (19) और रोहित (17) बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव स्थित राम विहार कॉलोनी में रहते थे। तीनों इंटरमीडिएट के छात्र थे। शुक्रवार की शाम एक साथ बाइक पर सवार होकर दनकौर कोतवाली क्षेत्र के नवादा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह में शामिल होने के बाद देर रात को तीनों बाइक से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से होकर वापस घर लौट रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। जब वह कोतवाली दादरी क्षेत्र में पेरीफेरल एक्सप्रेस वे व जीटी रोड को जोड़ने वाले कट के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार से आए अज्ञात वाहन से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान समारोह में शामिल होकर लौट रहे चौथे दोस्त राहुल ने तीनों को सड़क पर पड़ा देखा तो तत्काल परिजन और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने तीनों को गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान पीयूष, रोहित और शिवा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात चालक की तलाश में कर रही हैं।

विज्ञापन

कॉलोनी में पहुंची तीन दोस्तों की लाशें, आंखें हुई नम
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जीटी रोड को जोड़ने वाले कट पर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। शनिवार की शाम तीनों के शव कॉलोनी में पहुंचे तो हर आंख नम थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तीनों युवक अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन अच्छे दोस्त थे। मृतक छात्र पीयूष की इकलौती बहन रो-रो भाई को याद कर रही हैं।

छपरौला स्थित राम विहार कॉलोनी में रहने वाले पीयूष, शिवा और रोहित आपस में दोस्त थे। कॉलोनी में उनका एक साथ रहना और खेलना होता था। सड़क हादसे में तीनों की एक साथ मौत होने से कॉलोनी में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पीयूष की बहन काे लोग ढांढ़स तक नहीं बांध पा रहे थें। वो बार-बार अपने भाई पीयूष को याद कर पुकार रही है। कॉलोनी में एक साथ तीन अर्थी उठने पर लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed