फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three roundabouts were also affected due to vehicles diverted

Noida News: परी चौक से डायवर्ट किए वाहनों से तीन गोल चक्कर भी प्रभावित

Sat, 23 Aug 2025 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
Three roundabouts were also affected due to vehicles diverted
-तीनों स्थानों पर सारा दिन लगा रहता है जाम, फंसे रहते हैं दर्जनों वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। परी चौक के जाम को कम करने के लिए रूट डायवर्ट करने से तीन गोल चक्करों पर सारा दिन जाम लगा रहता है। जाम से लोग परेशान है। कई बार देर रात तक जाम में वाहन फंसे रहते है। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य ने जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
परी चौक के जाम को कम करने के लिए अल्फा-1 गोल चक्कर की और वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाता है। वाहनों को अल्फा-1 गोल चक्कर से सिटी पार्क की और मोड दिया है। वहां से वाहनों को यूटर्न लेकर वापस लौटना पड़ता है। सायं पांच बजे के बाद वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। नोएडा की और से आने वाले वाहन को परी चौक से कासना की ओर जाने के लिए लंबा यूटर्न लेना पड़ता है। इन वाहनों को परी चौक से अल्फा कॉमशियल बेल्ट से सिटी पार्क गोल चक्कर से यूटर्न लेना पड़ता है। वहां से फिर से परी चौक होते हुए जाते है। इस ओर जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक रहती है। हर समय जाम की हालत बनी रहती है। दो गोल चक्करों पर जाम होने के बाद डेल्टा-1 गोल चक्कर भी जाम हो जाता है। सायं पांच बजे के बाद वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। चार गोल चक्करों पर वाहनों को निकलने में काफी देर लग जाती है। कई बार देर रात तक जाम में वाहन फंसे रहते है। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य आलोक सिंह ने बताया कि परी चौक की एक साइड को बंद करने से दो गोल चक्करों पर जाम रहता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

दादरी तिराहे पर लगेगी रेड लाइट
दादरी तिराहे पर तीन साइड से वाहनों का आना जाना रहता है। इससे वाहनों के अनियंत्रित होकर निकलते है और जाम लग जाता है। जाम से निजात दिलाने के लिए नगर के व्यापारियों ने तिराहे पर जिला प्रशासन से रेडलाइट लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article