फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three robbers arrested in police encounter in Greater Noida

UP: दिन निकलते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा ग्रेटर नोएडा, मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल

Sat, 31 May 2025 08:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 31 May 2025 08:48 AM IST
सार

घायल बदमाश की पहचान आकाश निवासी गांव भदेदू थाना राजपुर जिला चित्रकूट के रूप में हुई है। आकाश के दो अन्य साथियों कृष्ण निवासी बुलंदशहर व राम मौर्या निवासी कासगंज को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Three robbers arrested in police encounter in Greater Noida
पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शनिवार तड़के एनआरआई कट परी चौक के पास चेकिंग के दौरान लुटेरों से मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल कर तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी राह चलते लोगों से बंदूक की नोक पर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार का कहना है कि शनिवार तड़के एनआरआई कट के पास चेकिंग के दौरान एक ईको गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन उसमें सवार बदमाश तेजी से वाहन चलाकर भागने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर पीछा किया तो घिरते देख तीनों बदमाश गाड़ी छोड़कर भागने लगे और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान आकाश निवासी गांव भदेदू थाना राजपुर जिला चित्रकूट के रूप में हुई है। वह वर्तमान में फेज-2 कोतवाली क्षेत्र के भंगेल में किराये पर रह रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल आकाश के दो अन्य साथियों कृष्ण निवासी बुलंदशहर व राम मौर्या निवासी कासगंज को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों भी भंगेल क्षेत्र में किराये पर रह रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त ईको गाड़ी, दो लूटे गए मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद, आधार कार्ड, आईडी, दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। तीनों अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे हैं। जो रात में सवारी बनाकर लोगों से लूटपाट करते थे। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन

आकाश के खिलाफ छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। जबकि कृष्ण व राम मौर्या के खिलाफ भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में घायल बदमाश की स्थिति स्थिर है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed