{"_id":"6abfda74807064093706eccf","slug":"three-roads-dug-up-in-sectors-58-59-to-construct-a-culvert-grnoida-news-c-1-noi1095-4789796-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-58-59 में कलवर्ट बनाने के लिए खोद दीं तीन सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-58-59 में कलवर्ट बनाने के लिए खोद दीं तीन सड़कें
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 58 अग्निशमन दफ्तर के पास काटी गई सड़क।
- तिराहे-चौराहे पर पूड़ी सड़क खोदने से आवागमन ठप, 10 से 15 दिन में निर्माण पूरा होगा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। औद्योगिक सेक्टर-58 और 59 में जलनिकासी के लिए नोएडा प्राधिकरण तिराहों-चौराहों पर कलवर्ट बनवा रहा है। इसके लिए तीन सड़कें अचानक काट कर खोदाई शुरू करा दी गई है। इससे इन रास्तों पर आवागमन बंद हो गया है। ट्रैफिक डायवर्जन का भी कोई प्लान नहीं बनाया गया है न ही इसकी कोई पूर्व सूचना प्राधिकरण की तरफ से जारी की गई। मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर कलवर्ट निर्माण के साथ पानी की पाइपलाइन भी निकाली जाएंगी। यह काम 10 से 15 दिन में पूरा होने की उम्मीद है।
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान जलनिकासी की समस्या इन दोनों औद्योगिक सेक्टरों में सामने आती है। निरीक्षण में यह पाया गया कि जो भी तिराहे-चौराहे हैं उन पर बने पुराने कलवर्ट या तो चौक हैं या टूट चुके हैं। इन कलवर्ट से पानी की पाइप लाइनें भी निकली हैं जो भी टूटी हैं या लीकेज की बात सामने आ रही है। इसलिए बारिश के पानी की निकासी के लिए कलवर्ट निर्माण के साथ पाइप लाइनें भी बिछाई जा रही हैं। सेक्टर-58 में अग्निशमन दफ्तर से पहले की सड़क, बी ब्लॉक की सड़क इसके आगे सेक्टर-59 में मोड़ की सड़क खोदी गई है। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर करने के लिए यह काम करवाए जा रहे हैं।