{"_id":"61a26e0ebcc08d659d22dab6","slug":"three-new-dengue-patients-were-found-the-number-increased-to-326-noida-news-noi6182159174","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के तीन नए मरीज मिले, 326 हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के तीन नए मरीज मिले, 326 हुई संख्या
विज्ञापन
फरीदाबाद। सर्दी बढ़ने के बावजूद डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को डेंगू के तीन नए मामलों की पुष्टि की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 326 हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ डेंगू और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने से शनिवार को अस्पतालों में काफी भीड़ देखने को मिली।
हर साल ठंड और प्रदूषण स्तर बढ़ने के साथ डेंगू का प्रभाव कम होना शुरू हो जाता है लेकिन इस बार डेंगू का प्रकोप ठंड में भी जारी है। जिले में रोजाना 3 से 4 नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसके साथ वायरल बुखार के मरीजों से अस्पतालों की ओपीडी फुल हैं। ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को बीके सिविल अस्पताल और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सामान्य ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली। मरीजों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा।
लार्वा मिलने पर 180 लोगों को नोटिस
डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान चला जा रहा है। विभाग की विभिन्न टीमों ने शनिवार को 180 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस थमाया है। अब तक 6400 से अधिक लोगों को नोटिस थमाए जा चुके हैं। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि डेंगू पर नियंत्रण के लिए हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतिदिन 42 टीम घरों में जाकर एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान चला रही हैं। लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। वहीं अस्पतालों में स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है।