फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three NCC cadets from Galgotia will participate in the Republic Day parade

गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे गलगोटिया के तीन एनसीसी कैडेट

Tue, 21 Dec 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three NCC cadets from Galgotia will participate in the Republic Day parade
एनसीसी कैडेट्स पीयूष दीक्षित - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया विश्वविद्यालय के तीन एनसीसी कैडेट गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कठिन प्रक्रिया को पार करने के बाद तीनों का चयन हुआ है। चयन से विश्वविद्यालय प्रबंधन और परिजन खुश हैं। इनके परिजन भी सेना से जुड़े हैं। तीनों सेना में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं। विश्वविद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट गार्गी त्यागी ने बताया कि ज्योति बिष्ट और दीपिका नेगी विश्वविद्यालय की 31वीं यूपी कन्या एनसीसी वाहिनी की कैडेट हैं। इनका चयन गणतंत्र दिवस की परेड में विशेष कर पीएम रैली के लिए हुआ है। वहीं, 40वीं यूपी एनसीसी बटालियन के जूनियर अंडर ऑफिसर प्रियांशु दीक्षित को एनसीसी यूपी का बेस्ट कैडेट चुना गया है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रधानमंत्री रैली और बेस्ट कैडेट्स के चयन की प्रक्रिया बहुत कठिन है। कैडेट्स देश के अलग-अलग एनसीसी निदेशालयों से कठिन प्रक्रियाओं से गुजर कर चयनित होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इनके परिजन पहले से ही सेना में सेवा दे रहे हैं। परिवार की देश भक्ति की भावना से प्रेरित होकर सभी छात्र देश की सेवा करना चाहते हैं। एनसीसी प्रशिक्षक दुष्यंत राणा ने बताया कि तीनों का चयन पंचशील बालक इंटर कॉलेज नोएडा में चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में हुआ। तीनों यूपी एनसीसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. प्रीति बजाज ने तीनों कैडेट को बधाई दी। मीडिया प्रभारी श्रीशांत शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड के लिए यूपी से 57 कैडेट्स का चयन हुआ है। इसमें तीन विश्वविद्यालय के छात्र है। जो बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

खो-खो में बिजनौर और प्रयागराज चैंपियन
48वीं सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो स्पर्धा के पुरुष वर्ग के फाइनल में बिजनौर की टीम और महिला वर्ग में प्रयागराज की टीम विजयी रही। नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एनसीपीई) में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को खोला गया। पुरुष वर्ग में बिजनौर ने 16-9 के अंतर से अलीगढ़ को हरा कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं महिला वर्ग में प्रयागराज ने बलिया की टीम को 6-4 के अंतर से हरा कर फाइनल अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता से सात प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन यूपी कैंप के लिए हुआ है। कैंप के बाद खिलाड़ी जबलपुर में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर की खो-खो स्पर्धा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा नेता मुमताज आलम ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर उनका उत्साह बढ़ाया। जिला खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि स्पर्धा में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कुल 117 टीमें शामिल हुई थीं। इनमें से 62 पुरुष व 55 महिला वर्ग की टीमें थी। समापन समारोह के अवसर पर नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. सुशील राजपूत, शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के प्रबंधक अमित सिंह, व विनोद, चंदरभान, पप्पल गोस्वामी, सुनील भाटी, सचिन अली काजल राठी, सचिन, निकिता आदि मौजूद रहे।

एनसीसी कैडेट्स ज्योति बिष्ट।

एनसीसी कैडेट्स ज्योति बिष्ट।- फोटो : Grnoida

एनसीसी कैडेट्स दीपिका नेगी।

एनसीसी कैडेट्स दीपिका नेगी।- फोटो : Grnoida

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed