{"_id":"6182dfd0b27aff79e8683961","slug":"three-nabbed-of-vechile-theft-gang-noida-news-noi6140788120","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 से अधिक वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 से अधिक वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
नोएडा। वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को सेक्टर-49 पुलिस ने बरौला टी-प्वाइंट सेे गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान मैनपुरी निवासी राजकुमार, कृष्णा और ब्रजेश के रूप में हुई है। तीनों ग्रेनो के देवाला गांव में किराये पर रहते थे। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर में 20 से अधिक वाहनों की चोरी करने की बात कबूल की है। आरोपी कैब बुक कराने के बाद ड्राइवर को बंधक बनाकर वाहन लूट कर फरार हो जाते थे। गिरोह में 15 से अधिक बदमाश हैं।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-49 पुलिस कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात को पुलिस गश्त कर रही थी। बरौला टी प्वाइंट के पास तीन बाइकों पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने तीन बाइक चोरी की बात कबूल ली। उनको सूरजपुर, सेक्टर-24 और न्यू अशोक नगर थानाक्षेत्रों से चोरी किया गया था।
तीनों बदमाश बाइक बेचने के लिए देवला से नोएडा आए थे। आरोपियों ने 20 से अधिक बाइक चुराने की बात कबूल की है। फिलहाल और बाइक बरामद करने का प्रयास जारी है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर आनलाइन कैब की बुकिंग करके सुनसान जगह देखते ही चालक को बंधक बनाकर वाहन लूट लेते थे। आरोपियों ने लूटी व चोरी की गई बाइक दिल्ली और नोएडा में बेचने की बात कबूली है। कुछ दिन पहले बदमाशों ने ऑनलाइन कार बुक की थी। हस्तिनापुर के पास चालक को बंधक बनाकर कैब लूट ली थी। बदमाश ऐसे दस वारदात कर चुके थे।
विज्ञापन
लूटपाट, चोरी करने वाले गिरोह के चार गिरफ्तार
दादरी। दो महिलाओं से जूलरी लूटने और शराब के ठेके से चोरी करने के मामले में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक ही गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चारों के कब्जे से चोरी की कार, बाइक और 11 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। चारों की पहचान सूरजपुर निवासी रवि, मंगल सेन, सतपाल और देवेंद्र के रूप मेें हुई है।
पुलिस के मुताबिक जीटी रोड सादोपुर की झाल हनुमान मंदिर के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने दादरी की ओर जा रही सेंट्रो कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर सूरजपुर निवासी रवि और मंगल सेन को पकड़ लिया। इनके कब्जे से गुरुग्राम से चोरी की कार बरामद हुई है। वहीं रोजा फाटक के पास से सतपाल व देवेंद्र को फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।