{"_id":"614107c48ebc3ea6b4135fa2","slug":"three-miscreants-arrested-including-50-thousand-reward-of-pardi-gang-noida-news-noi6045746152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदी गिरोह के 50 हजार के इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदी गिरोह के 50 हजार के इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पारदी गिरोह के पचास हजार के इनामी समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। गिरोह के कई बदमाशों को पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से सोमवार रात को सेक्टर-101 मेट्रो स्टेशन के पास से गुना, मध्यप्रदेश निवासी मेहरबान, आर्यमान और अजय को गिरफ्तार किया है। मेहरबान पर 50 हजार का इनाम था। कई महीने से तीनों वांछित थे। पारदी गिरोह के बदमाश मूलरूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी ठिकाना बना रखा है। बदमाश गर्मी में दिल्ली, नोएडा आदि शहरों के पॉश इलाके की कोठियों की रेकी करते हैं। इसके बाद रात को एसी, कूलर के शोर में धीरे से लॉक तोड़कर घरों में घुस जाते हैं। इसके बाद घर के अंदर कपड़े उतारकर कच्छा बनियान में ही रहते हैं और सीसीटीवी से बचने के लिए मास्क पहन लेते हैं। घर में कई घंटे तक रुकते हैं और कैश व आभूषण को बनियान में डालकर आराम से निकल जाते हैं। गिरोह पर नोएडा पुलिस वर्ष 2019 से कार्रवाई कर रही है। इस दौरान 12 से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।