{"_id":"65884029be89b64d810b9a88","slug":"three-minors-killed-a-young-man-and-burnt-his-body-noida-news-c-340-1-del1004-34454-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन नाबालिगों ने युवक की हत्या कर शव जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन नाबालिगों ने युवक की हत्या कर शव जलाया
विज्ञापन
एक नाबालिग से युवक ने कई बार किया था कुकर्म का प्रयास
पत्थर, डंडे और खुकरी से हत्या की, तीनों आरोपी हिरासत में लिए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हजरत निजामुद्दीन इलाके में नाबालिगों ने 21 दिसंबर की रात आजाद (25) की हत्या कर शव को जला दिया। आरोपियों की निशानदेही पर शनिवार देर रात अधजला शव निजामुद्दीन के खुसरो पार्क से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने हत्या के मामले में तीनों नाबालिगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों का कहना है कि आजाद एक लड़के के साथ कई बार कुकर्म का प्रयास कर चुका था। विरोध करने पर वह धमकाता था। गुस्से में तीनों ने मिलकर पत्थर, डंडे और खुकरी (चाकूनुमा हथियार) से वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को जला दिया।
क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी भेज दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि आजाद निजामुद्दीन थाने का घोषित बदमाश था। उस पर चोरी और झपटमारी के पांच मामले दर्ज थे। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शनिवार रात को हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस ने तीनों नाबालिगों को घूमते हुए देखा था। तीनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि इन लोगों ने आजाद की हत्या कर शव जला दिया है। 17 वर्षीय लड़के ने बताया कि आजाद ने उससे कई बार कुकर्म का प्रयास किया था। बदला लेने की नियत से उसकी हत्या कर दी गई। बाद में शव को घास और कपड़े डालकर जला दिया गया। आजाद परिवार के साथ निजाम नगर, बस्ती हजरत निजामुद्दीन में रहता था। परिवार में पिता निजाम अहमद, मां और दो भाई है। आजाद के खिलाफ पहले से पांच मामले दर्ज थे। तीनों नाबालिग भी निजामुद्दीन के ही रहने वाले हैं।