{"_id":"6919ee7794876af1360ad796","slug":"three-metro-stations-in-pitampura-have-been-renamed-noida-news-c-340-1-del1011-112768-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीतमपुरा के तीन मेट्रो स्टेशनों के बदले नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीतमपुरा के तीन मेट्रो स्टेशनों के बदले नाम
विज्ञापन
हैदरपुर में सीएम ने की घोषणा, पवित्र रज कलश यात्रा का स्वागत किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने क्षेत्र की जरूरतों और स्थानीय भावना को देखते हुए पीतमपुरा के तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने का फैसला किया है। उत्तरी पीतमपुरा अब उत्तरी पीतमपुरा–प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन होगा। पीतमपुरा नॉर्थ हैदरपुर गांव व पीतमपुरा का नाम मधुबन चौक कर दिया गया है। रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हैदरपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में ये घोषणा की।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने रेजांगला युद्ध के वीर शहीदों के सम्मान में हैदरपुर गांव में पवित्र रज कलश यात्रा का स्वागत किया और कहा कि यह यात्रा पूरे देश को राष्ट्र प्रथम की भावना से जोड़ने वाला संदेश देती है। गांव के लोगों ने इस पवित्र स्मृति के उनके यहां पहुंचने को गौरव का क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैक्स अस्पताल मार्ग के चौड़ीकरण और अंडरपास का काम तेजी से चल रहा है जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधाएं मिलेंगी। हैदरपुर गांव विकसित दिल्ली के उस मॉडल का प्रतीक बन रहा है जहां परंपरा और आधुनिक सुविधाएं साथ-साथ आगे बढ़ेंगी।