फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three lines including outpost in-charge present in misbehavior and fight with BJP members

Noida News: भाजपाइयों से अभद्रता, मारपीट में चौकी प्रभारी सहित तीन लाइन हाजिर

Sun, 10 Mar 2024 02:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Three lines including outpost in-charge present in misbehavior and fight with BJP members
संशोधित
विज्ञापन

भाजपाइयों से अभद्रता, मारपीट में चौकी प्रभारी सहित तीन लाइन हाजिर


ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर के साथ अभद्रता व कार्यकर्ताओं से मारपीट की घटना में चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी अदनान व सिपाही विनय को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

शुक्रवार को दादरी कोतवाली में छह घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा चला था। भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव करते हुए हंगामा किया था। घटना के संबंध में शनिवार को दो वीडियो भी प्रसारित होते देखे गए। इनमें भाजपा नेत्री अभद्रता कर रहे पुलिस कर्मियों को खरी खोटी सुनाते हुए दिखाई दे रही हैं। एक अन्य वीडियो में भी पुलिस और नेता एक दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार रात जब एडीसीपी अशोक कुमार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दादरी कोतवाली पहुंचे तो भाजपाइयों ने दोषी पुलिस कर्मियों के निलंबन की मांग की थी। इसके बाद शनिवार को भाजपा का प्रतिनिधि मंडल भी डीसीपी से मिला था।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग को लेकर डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। स्थानीय विधायक तेजपाल सिंह नागर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राज नागर, अभिषेक शर्मा, महामेधा नागर समेत भाजपा का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को डीसीपी साद मियां खान से मिला। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी को बताया कि गांव अच्छेजा निवासी तनुज नागर के यहां पर पुलिस ने पहुंच कर परिवार वालों से अभद्रता की और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इस घटना के बाद ग्रामीण भाजपा नेत्री महामेधा नागर के पास पहुंचे थे। महामेधा जब ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची तो उनके साथ अभद्रता की गई। साथ में गए भाजपा नेताओं के साथ मारपीट की गई। डीसीपी ने भाजपा नेताओं को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस संबंध में तनुज नागर के परिवार की ओर से भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर घटनाक्रम से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed