फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three killed, two injured in an accident on KMP

केएमपी पर हादसे में तीन की मौत, दो घायल

Mon, 19 Apr 2021 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Three killed, two injured in an accident on KMP
नूंह। केएमपी एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह नौ बजे एक ट्राला ने खड़े ट्राला में टक्कर मार दी। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक ही परिवार के तीन लोग हैं। हादसे की सूचना पाकर रोजकामेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पलवल से केएमपी होकर जा रहा एक ट्राला रेवासन टोल प्लाजा समीप खराब हो गया। इस बीच ट्राला चालक धनीराम ने अपने भतीजों से संपर्क किया तो वह कार से मौके पर पहुंचे। ट्राला गाड़ी को ठीक करने के लिए नीचे घुसे तो इस दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्राला ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दिल्ली निवासी रोहित, सुमित और उनके चाचा धनीराम की मौत हो गई। जबकि मृतक चालक धनीराम के साथ ट्राला का कंडक्टर प्रदीप निवासी रेवाड़ी घायल हो गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर हादसे को अंजाम देने वाला ट्राला चालक तालीम गांव बैंसी भी घायल हो गया। जांच अधिकारी धर्मेंद्र ने कहा कि घायल कंडक्टर प्रदीप की शिकायत पर चालक तालीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि हाइवे से वाहनों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed