फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three farmer organizations unite, preparing for a grand panchayat on the 12th

Noida News: तीन किसान संगठन एकजुट, 12 को महापंचायत की तैयारी

Fri, 07 Nov 2025 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Three farmer organizations unite, preparing for a grand panchayat on the 12th
भाकियू लोक शक्ति को भाकियू भानु और भाकियू महात्मा टिकैत का मिला समर्थन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) और भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने शुक्रवार को भाकियू (लोक शक्ति) की ओर से घोषित 12 नवंबर की महापंचायत को समर्थन देने का ऐलान किया है।

यमुना एक्सप्रेसवे के फलेदा कट पर तीनों संगठन एक मंच से किसानों की समस्याओं को लेकर महापंचायत करेंगे। तीनों संगठनों ने स्पष्ट किया कि अब यह आंदोलन संयुक्त रूप से आगे बढ़ेगा। जेवर के मॉडलपुर गांव स्थित भाकियू (महात्मा टिकैत) के कैंप कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में संगठन ने यह निर्णय लिया। किसानों का कहना है कि 64 प्रतिशत मुआवजा और सात प्रतिशत प्लॉट देने की प्रक्रिया अधूरी है। एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को अब तक न तो आबादी भूखंड मिले हैं और न ही रोजगार के अवसर।
विज्ञापन


भाकियू (महात्मा टिकैत) के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। जब तक प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता, आंदोलन नहीं रुकेगा। भाकियू (लोक शक्ति) पहले से ही 28 जुलाई से रबूपुरा के रोनिजा गांव में धरने पर बैठा है। संगठन ने कहा कि कई बार वार्ता और आश्वासन के बावजूद किसानों की समस्याएं जस की तस हैं। मौके पर संजय शर्मा, अमित शर्मा, कुलदीप, लक्की ठाकुर, महेश सिंह, अजब सिंह, राजकुमार नागर, ब्रजेश मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed