{"_id":"698af913d3d434b51c044361","slug":"three-drivers-trying-to-help-an-accident-victim-were-crushed-by-a-pickup-van-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Accident: हादसे में घायल की मदद कर रहे तीन चालकों को पिकअप वैन ने कुचला, चारों अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Accident: हादसे में घायल की मदद कर रहे तीन चालकों को पिकअप वैन ने कुचला, चारों अस्पताल में भर्ती
Tue, 10 Feb 2026 02:53 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:53 PM IST
सार
दिल्ली मेरठ-हाईवे पर सेक्टर-62 नोएडा के सामने एक टेंपो चालक घायल हो गया था। उसे चालक को बचाने के लिए तीन अन्य ट्रक चालक उतरे और उसे बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Noida Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर देर रात एक घायल टेंपो चालक की मदद कर रहे तीन ट्रक चालकों को पिकअप वैन ने कुचल दिया। इसमें घायल चारों लोगों को कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली मेरठ-हाईवे पर सेक्टर-62 नोएडा के सामने एक टेंपो चालक घायल हो गया था। उसे चालक को बचाने के लिए तीन अन्य ट्रक चालक उतरे और उसे बचाने का प्रयास किया। तभी पीछे से आ रहे एक पिकअप वैन ने तीनों को टक्कर मार दी। पिकअप वैन में सब्जी लदा हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस की टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया।
विज्ञापन