{"_id":"6068a8338ebc3ec39955f947","slug":"three-divorces-given-for-non-fulfillment-of-demand-for-car-and-cash-mewat-news-noi575084126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और नकदी की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और नकदी की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन
पुन्हाना। नई गांव में शादी के 11 महीने बाद कार और नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, सुसर, ननद सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट करने और तीन तलाक का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नई निवासी असाब खान ने बताया कि उसने अपनी बेटी शहनाज की शादी 26 मार्च 2020 को पलवल के गांव आली निवासी मोइन खां के साथ की थी। शादी में उसने एक लाख 52 हजार रुपये नकद, दो किलो चांदी, मोटरसाइकिल के अलावा सभी घरेलू सामान दिए थे। ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। वे कार व दो लाख रुपये की मांग करते आ रहे थे। अक्सर पति, सास, ससुर, ननद मारपीट करते व कम दहेज ताना देते रहते थे। पांच महीने पहले उन्होंने मारपीट कर शहनाज का घर से निकाल दिया। कई बार पंचायत के माध्यम से उन लोगों को समझाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन वे अपनी मांग से पीछे नहीं हटे। 13 मार्च 2021 को मोइन ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। उसके बाद भी वह करीब 50-60 प्रमुख लोगों की एक पंचायत गांव आली लेकर गया, लेकिन कोई बात नहीं बनी।
शिकायत पर गांव आली जिला पलवल निवासी मोइन खां, ससुर दीनू, अब्दुल अजीज, ननद अरशीदा सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - नवनीत सिंह, जांच अधिकारी थाना बिछौर