फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three days after wife suicide husband also committed suicide in noida

तारा के जाने से टूट गया था कृष्ण: पत्नी की आत्महत्या के तीन दिन बाद पति ने भी दी जान, पहेली बनी दोनों की मौत

Wed, 24 Jul 2024 08:44 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Jul 2024 08:44 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कृष्ण कुमार अपनी पत्नी की मौत के बाद से परेशान था। परिजनों व आसपास के किराएदारों ने भी उसे काफी समझाया लेकिन वह मौत के बाद से ही परेशान था।

विज्ञापन
Three days after wife suicide husband also committed suicide in noida
पत्नी की आत्महत्या के तीन दिन बाद पति ने भी दी जान - फोटो : istock

विस्तार

पत्नी की आत्महत्या के तीन दिन बाद परेशान पति ने भी पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चौड़ा गांव में तीन दिन के भीतर पति पत्नी की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव स्थित झोलू पंडित के मकान में हरदोई के अतरौली निवासी 23 वर्षीय कृष्ण कुमार अपनी पत्नी तारा कुमारी के साथ रहते थे। तीन दिन पहले रविवार को तारा ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तारा की मौत के बाद से कृष्ण कुमार मानसिक रूप से परेशान था। मंगलवार की रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पड़ोसी किराएदारों में उसे फंदे पर लटका देखकर नीचे उतारा और सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान कृष्ण कुमार की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कृष्ण कुमार अपनी पत्नी की मौत के बाद से परेशान था। परिजनों व आसपास के किराएदारों ने भी उसे काफी समझाया लेकिन वह मौत के बाद से ही परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुहलस ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। तीन दिन के भीतर पति पत्नी की हत्या को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि दोनों में अक्सर वाद विवाद होता रहता था। पुलिस मृतक कृष्ण कुमार के मोबाइल की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed