{"_id":"6ab92e090e72cdb565045109","slug":"three-day-roller-skating-competition-concludes-at-the-sports-complex-noida-news-c-23-1-lko1064-107442-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन दिवसीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन दिवसीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-46 स्थित भवानी शंकर खेल परिसर में 24 से 26 सितंबर तक सीबीएसई क्लस्टर-19 उत्तर क्षेत्र-1 बालिका रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 300 से अधिक स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि 850 से अधिक पंजीकरण हुए। पारस पब्लिक स्कूल की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में रोलर स्केटिंग की कई स्पर्धाएं कराई गईं। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान खेल परिसर में लगातार अलग-अलग स्पर्धाओं के मुकाबले हुए। बड़ी संख्या में स्कूलों की भागीदारी के कारण परिसर में खेल गतिविधियां जारी रहीं। खिलाड़ियों और उनके साथ आए शिक्षकों में भी प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखने को मिला।
आयोजक देव कौशिक और श्वेता शरण ने प्रतियोगिता से जुड़ी व्यवस्थाओं और टीमों के समन्वय की जिम्मेदारी संभाली। खिलाड़ियों को बेहतर और निष्पक्ष माहौल उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया। पारस पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने आयोजन में सहयोग किया। खेल प्रभारी निखिल ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य योगराज नागर, निदेशक धरम नागर, उपप्रधानाचार्य रागिनी रजदान और राम नागर ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।