फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three daughters made it to the third trial round of Para Olympics

Noida News: पैरा ओलंपिक के तीसरे ट्रायल राउंड में तीन बेटियों ने बनाई जगह

Fri, 22 Mar 2024 02:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Three daughters made it to the third trial round of Para Olympics
18 से 20 मार्च को औरंगाबाद में हुआ पैरा ओलंपकि के तीरंदाजी का दूसरा ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। पेरिस में होने वाले पैरा ओलंपिक खेलों में गोल्ड पर निशाना लगाने के लिए नोएडा की तीरंदाज बेटियां अंजू, तनिष्का और लोरी गोंड बेताब हैं। इसकी झलक औरंगाबाद में 18 से 20 मार्च के बीच हुए दूसरे ट्रायल में देखने को मिली। तीनो ने तीसरे राउंड के लिए अपनी जगह पक्की की है। इसमें दो कैटेगिरी में कुल 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पैरा ओलंपिक तीरंदाजी का तीसरा ट्रायल मई में होगा। जीतने वाले खिलाड़ी जुलाई में पेरिस में होने वाले पैरा ओलंपिक में भाग लेंगे।
कमजोरी को खुद पर नहीं होने दिया हावी
अपनी शारीरिक कमजोरी को खुद पर हावी नहीं होने दिया। पिछले कई सालों से तीरंदाजी कर रही हूं। स्टेट व नेशनल स्तर तक खेली हूं, लेकिन ओलंपिक में भारत के लिए पदक लाना बाकी खिलाड़ियों की तरह मेरा भी सपना हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रही हूं।
विज्ञापन

अंजू, पैरा खिलाड़ी

फोटो
तीसरे ट्रायल के लिए करनी है मेहनत
शारीरिक कमजोरी को देखते हुए कभी ओलंपिक के ट्रायल तक पहुंच पाऊंगी सोचा भी नहीं था। लेकिन अपने दम पर वहां तक पहंची। यह सब खुद में आत्मविश्वास पैदा करता है। अब मई में होने वाले तीसरे ट्रायल के लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोरी गोंड, पैरा खिलाड़ी

फोटो
हमेशा लक्ष्य पर दिया ध्यान
शारीरिक कमजोरी कभी भी आपको अपनी मंजिल से भटका नहीं सकती है। मैंने भी हमेशा किसी के बातों पर नहीं दिया, बल्कि अपने लक्ष्य पर निशाना साधने पर ध्यान दिया है। उसका ही परिणाम हैं कि आज पैरा ओलंपिक के ट्रायल तक पहुंच पाई हूं। आगे भी कड़ी मेहनत करती रहूंगी।

अंजू, पैरा खिलाड़ी

फोटो
तीसरे ट्रायल के लिए और बेहतर होगा अभ्यास
दूसरे ट्रायल में जीतने वाली तीनों पैरा खिलाड़ी नोएडा स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। यह लड़कियां मैदान में ओलंपिक में निशाना लगाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। दूसरे ट्रायल में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। तीसरे ट्रायल के लिए और बेहतर किया जाएगा।
अनुराग सिंह, कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed