फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   three crore cheated from NRI businessman

मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद और दिल्ली समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : बीमारी दूर करने का दिया झांसा, ठगे पौने तीन करोड़

Sat, 08 Apr 2023 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
three crore cheated from NRI businessman
तंत्र-मंत्र से बीमारी दूर करने झांसा देकर एनआरआई व्यापारी से पौने तीन करोड़ ठगे
विज्ञापन

- एनआरआई को उसी के फ्लैट में एक वर्ष तक बनाया बंधक, तांत्रिक समेत चार गिरफ्तार
- एनआरआई की पत्नी ने कैलिफोर्निया से फोन कर पुलिस को दी सूचना, मामला दर्ज कर की गई कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। तंत्र-मंत्र से दिल की बीमारी दूर करने का झांसा देकर तांत्रिक और उसके तीन साथियों ने मिलकर एनआरआई व्यापारी से 2.75 करोड़ रुपये ठग लिए। तांत्रिक व्यापारी के घर में एक वर्ष से रहकर तंत्र-मंत्र और साधना कर रहा था। उसने व्यापारी को अपने चंगुल में फंसा रखा था। अमेरिका के कैलिफोर्निया निवासी व्यापारी की पत्नी ने बीटा-2 कोतवाली पुलिस को कॉल कर पति के बंधक होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने व्यापारी को छुड़ाकर मुरादाबाद निवासी तांत्रिक मोहम्मद फैजान, अमरोहा निवासी विशाल, खोड़ा कॉलोनी निवासी हिमांशु भाटी व पत्नी मोनी उर्फ मोना को गिरफ्तार कर लिया।

मूल रूप से अमृतसर निवासी किरण शर्मा कैलिफोर्निया में पति संजय शर्मा (45) और बच्चों के साथ रहती हैं। संजय का कैलिफोर्निया में ट्रांसपोर्ट का व्यापार है। संजय को दिल की बीमारी है। करीब एक साल से वह परी चौक के निकट एनआरआई सिटी कॉलोनी में अकेले किराये पर घर लेकर रहकर दिल्ली के अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। लगभग एक वर्ष पहले गार्डन गलेरिया मॉल के एक क्लब में संजय की मुलाकात हिमांशु व पत्नी मोनी उर्फ मोना से हुई थी। संजय ने अपनी दिल की बीमारी का जिक्र किया। इस पर हिमांशु और मोना ने उन्हें बताया कि मुरादाबाद निवासी उनके गुरु मोहम्मद फैजान दिल की बीमारी को ठीक कर सकते हैं। उन्होंने संजय को झांसे में लेकर मिलवाने का वादा किया।
विज्ञापन


अप्रैल-2022 में हिमांशु, मोना, मोहम्मद फैजान व पत्नी जोहा, विशाल और जोशी के साथ संजय के घर पहुंचे। आरोप है कि फैजान समेत अन्य आरोपियों ने संजय का ब्रेन वाश कर एक कमरे में कैद कर लिया। कमरे में फैजान की निगरानी में एनआरआई को रखा गया। इस दौरान हिमांशु, मोना, फैजान और विशाल वहीं रहने लगे। आरोप है कि चारों ने अप्रैल 2022 से लेकर फरवरी 2023 तक करीब 2.75 करोड़ रुपये अपने खातों में संजय से ट्रांसफर करा लिए। संजय ने आरोपियों को करीब 35 हजार डॉलर (28 लाख रुपये) नकद दिए थे जबकि शेष राशि चेक या ऑनलाइन ट्रांसफर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति का हाल नहीं मिलने पर कैलिफोर्निया निवासी पत्नी और बच्चों ने संजय के बारे में रिश्तेदारों के जरिये से पता किया। संजय के तंत्र-मंत्र में फंसे होने और बंधक बनाने की जानकारी मिलने पर पत्नी किरण ने वहीं से बीटा-2 पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके पर जाकर तफ्तीश की। पुलिस ने बंधक बनाए गए एनआरआई को छुड़ाकर मोहम्मद फैजान, विशाल , हिमांशु भाटी और मोनी को एनआरआई सिटी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, दो चेक बुक, ढाई-ढाई लाख रुपये के दो हस्ताक्षरित चेक और 4 मोबाइल बरामद समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं।

किसी को बताया तो हो जाएगा हार्ट अटैक
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद फैजान ने संजय शर्मा को डरा कर रखा था। चारों आरोपी उसे कभी अकेला नहीं छोड़ते थे। फैजान ने संजय से कह रखा था कि तंत्र-मंत्र और साधना की वजह से उसकी जिंदगी बची हुई है। यदि इस तंत्र के बारे में उसने पत्नी या किसी अन्य को बताया तो तुरंत हार्ट अटैक आ जाएगा। आरोपी एनआरआई व्यापारी को किसी पड़ोसी या अन्य से बात नहीं करने देते थे। इसलिए संजय भी एक वर्ष से अपनी पत्नी को यह बात नहीं बता पाए।

तांत्रिक के पास मुरादाबाद में हैं कई फ्लैट और संपत्तियां
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी मोहम्मद फैजान की मुरादाबाद में कई प्रॉपर्टी हैं। इनमें 10 से अधिक फ्लैट और प्लॉट शामिल हैं। इसके अलावा उसने दिल्ली और नोएडा में भी संपत्ति बना रखी है। पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

कोट
कैलिफोर्निया निवासी महिला ने कॉल कर पति को बंधक बनाने की जानकारी दी थी। पुलिस ने जांच कर आरोपियों के चंगुल से एनआरआई संजय शर्मा को मुक्त कराया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों ने करीब पौने तीन करोड़ रुपये अपने खातों में स्थानांतरित कराए थे। - साद मियां खान, डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed