फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three criminals arrested in two separate encounters in Noida

Noida Crime News: अलग-अलग दो मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

Sun, 10 Nov 2024 10:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 10 Nov 2024 10:28 AM IST
सार

नोएडा में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Three criminals arrested in two separate encounters in Noida
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इनमें एक आरोपी 1 साल की बच्ची को अगवा करने का आरोपी है। 

विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर 20 क्षेत्र स्थित सेक्टर 18 से 2 दिन पहले बीकानेर रेस्टोरेंट के पास से एक साल की बच्ची को एक आरोपी ने चुरा लिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची को मल्टी लेवल कर पार्किंग सेक्टर 18 स्थित झाड़ियों से बरामद कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस की टीम यहां पर कांबिंग कर रही थी। कांबिंग के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस की टीम ने फायरिंग की तब बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान सेक्टर 18 स्थित जेजे कॉलोनी निवासी बबलू के रूप में हुई है जो मूल रूप से कटिहार बिहार का रहने वाला है। 
विज्ञापन


वहीं, कोतवाली फेज टू पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान दबोच लिया गया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि कोतवाली फेस 2 पुलिस की टीम रविवार तड़के क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी तभी बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों बदमाश भागने लगे और सेक्टर 83 के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तब एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और दूसरे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान मध्य प्रदेश निवासी इरफान उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी चेतन के रूप में हुई है। इनके पास से तमंचे कार्टून व चोरी की बाइक बरामद की गई है। यह बदमाश मोबाइल लुटेरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed