{"_id":"5db34eb88ebc3e93c126208e","slug":"three-cattel-lifter-nabbed-after-encounter-grnoida-news-noi4693682165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद तीन मवेशी चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद तीन मवेशी चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ के बाद तीन मवेशी चोर गिरफ्तार
जारचा। चौना गांव के नजदीक जंगल में मवेशी चोरी कर भाग रहे महिंद्रा पिकअप सवार छह बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। गिरफ्तार करने मौके पर पहुंची पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी। वहीं, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तीन अन्य बदमाश फरार हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकडे़ गए बदमाशों की पहचान हापुड़ निवासी शानू पुत्र जान मोहम्मद, पप्पू उर्फ अफसर पुत्र वाहिद अली और मेहंदी पुत्र शरीफ के रूप में हुई है। उनके कब्जे से तीन तमंचे, महेंद्रा पिकअप जिसमें दो पशु बरामद हुए है। उनको चौना गांव से चोरी किया गया था।
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात 100 नंबर पर पुलिस को सूचना मिली कि चौना गांव में चोर मवेशी चुराकर गाड़ी में लादकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों के घेर लने के बाद चोरों ने उनपर फायरिंग कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे जारचा कोतवाली प्रभारी ने आत्मसमर्पण के लिए बोला तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीन मवेशी चोरों के पैर में गोली लगी। गोली लगने पर पशु चोरों ने शोर मचा कर आत्मसमर्पण किया। हिरासत में लेकर तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उनके गिरोह में कुछ छह बदमाश हैं। फरार होने वालों में सद्दाम पुत्र शकील, साजिद पुत्र ताज मोहम्मद, नाजिम पुत्र बाबू खां शामिल है। चौना गांव में पशु चोरी करने के दौरान ग्रामीण जाग गए। उससे पहले आरोपियों ने मिलकर गांव सीदीपुर से एक भैंस, ग्राम चौना से एक भैंस, ग्राम ऊंचा अमीरपुर से एक भैंस समेत कई मवेशी चुराए थे। आरोपी पशुओं को चोरी करने के बाद उनको हापुड़ की पैठ में व्यापारियों को बेचते रहे हैं। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के जारचा में आपराधिक मामले दर्ज हैं।