{"_id":"5e163d468ebc3e87ce3ebc3b","slug":"three-babria-nabbed-grnoida-news-noi4844778103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी समेत तीन बावरिया धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी समेत तीन बावरिया धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी समेत तीन बावरिया धरे
ग्रेटर नोएडा। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट ने वर्ष 2016 में रबूपूरा क्षेत्र के भाजपा नेता के ईंट भट्ठे पर मां-बेटी समेत तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म और डकैती की वारदात में शामिल दो आरोपियों और उसी गिरोह के एक अन्य बदमाश को एटा से गिरफ्तार किया है। एटा पुलिस की मदद से पकड़े गए तीनों बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम था। आरोपियों की पहचान फर्रुखाबाद के गैसिंगपुर निवासी राजकुमार बहेलिया उर्फ लल्ला, उसका भाई आकाश और भरतपुर राजस्थान के करन सिंह के रूप में हुई। तीनों के कब्जे से सोने एवं चांदी के 2.50 लाख के आभूषण, 1.20 लाख की नकदी, 3 देसी पिस्टल और दो बाइक बरामद हुई हैं।
एसटीएफ सीओ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर, एटा और फर्रुखाबाद क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षाें में डकैती हत्या, सामूहिक दुष्कर्म समेत कई संगीन वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस जांच में पता चला कि बावरिया गिरोह ने इन वारदात को अंजाम दे रहा है। शासन ने सभी आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपियों की तलाश में जुटी एसटीएफ को सभी आरोपियों के पिछले एक साल से एटा क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2016 में रबूपुरा क्षेत्र में स्थित ईंट भट्ठे पर डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में लल्ला उर्फ राजकुमार और उसका भाई आकाश शामिल थे। जबकि करन सिंह उसी गिरोह का बदमाश है। पुलिस इनकी लगातार तलाश कर रही थी। एसटीएफ के अनुसार पिछले एक साल में आरोपियों ने एटा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक संगीन वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में लल्ला उर्फ राजकुमार बहेलिया पर 24, आकश पर 14 और करन सिंह पर 19 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
बुलंदशहर सामूहिक दुष्कर्म मेें शामिल थे गिरोह के बदमाश
ग्रेटर नोएडा। एसटीएफ के मुताबिक पकड़े गए गिरोह के बदमाश 19 जुलाई 2017 को बुलंदशहर कोतवाली देहात के हाईवे पर हुई मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में शामिल थे। बुधवार को एटा से पकड़े गए राजकुमार बहेलिया उर्फ लल्ला के बड़े भाई धर्मवीर को बुलंदशहर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
आरोपियों द्वारा अंजाम दी गई प्रमुख वारदात
- वर्ष 2000 में मैनपुरी में मकान मालकिन को गंभीर रूप से घायल कर डाली डकैती
- वर्ष 2008 में फर्रुखाबाद में डकैती
- वर्ष 2017 में फर्रुखाबाद में डकैती डाल आभूषण और डबल बैरल बंदूक लूटी।