{"_id":"5fa991db8ebc3e5be028d031","slug":"three-arrested-with-1-5-lakh-firecrackers-noida-news-noi5475597167","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख के पटाखों के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख के पटाखों के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
डेढ़ लाख के पटाखों के साथ तीन गिरफ्तार
नोएडा। दिवाली पर पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली सेक्टर-39 और 49 पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम शहर में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर रही है।
कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस की टीम ने रविवार रात, एक सूचना के आधार पर पटाखे ले जा रहे दो लोगों को बरौला स्थित मंदिर के पास से दबोचा। बरौला निवासी शेखर चौहान और जीतू चौहान से भारी मात्रा में पटाखे और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की। पुलिस के अनुसार बरामद पटाखों की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। वहीं कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने सदरपुर में छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपने घर से चोरी छिपे पटाखे बेच रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम ने सदरपुर स्थित एचडीएफसी एटीएम के पास से आरोपी गोविंद को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने चार बोरे पटाखे बरामद किए हैं। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि दिवाली पर पटाखे बेचने वालों पर पुलिस नजर रख रही है। इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।