फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested who run fake note print market from printer

प्रिंटर से नकली नोट छाप बाजार में चलाने वाले तीन गिरफ्तार, अब तक खपा चुके 50 हजार

Tue, 02 Feb 2021 04:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2021 04:46 AM IST
विज्ञापन
Three arrested who run fake note print market from printer
नोएडा के फेस-3 पुलिस द्वारा पकडे गए नकली नोट बनाने के अभियुक्त रजनीश,रामप्रताप और सुरजीत - फोटो : amar ujala
चोटपुर कॉलोनी में प्रिंटर से नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन माह में 500 व 100 के 50 हजार से ज्यादा के नकली नोट बाजार में चला चुके हैं। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने इनके पास से करीब तीस हजार के नकली नोट, कंप्यूटर, प्रिंटर के साथ ही नोट बनाने में इस्तेमाल कागज व डाई आदि बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस टीम ने चोटपुर कॉलोनी से चोटपुर निवासी रजनीश, रामप्रताप और सुरजीत को गिरफ्तार किया। ये लोग कलर प्रिंटर, डाई से भारतीय रुपये के आकार के कागज के टुकड़े से नकली नोट छापते थे।
विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 100 रुपये के 5 अर्द्धनिर्मित नोट, एक कलर प्रिंटर, 2000 हजार के असली नोट व 100 के नोट प्रिंट करने की डाई व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी मूल रूप से ग्राम पल्हौरा, थाना काठ जिला शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क के बारे में पता लगा रही है और कौन-कौन से लोग शामिल हैं उनके बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहड़ी पटरी पर चलाते थे
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नकली नोट छापकर बड़ी सावधानी से इसे बाजार में चलाते थे। इसके लिए ये लोग रात के अंधेरे में छोटी दुकानों व रेहड़ी पटरी पर नोट देकर सामान खरीदते थे। साप्ताहिक बाजार में अधिक भीड़भाड़ का भी ये लोग फायदा उठाते थे। शहर में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों में ये लोग अक्सर जाते थे। आरोपियों ने बताया कि एक बार इन लोगों को दुकानदार ने पकड़ भी लिया था, लेकिन वह कोई बहाना बनाकर वहां से निकल गए थे।

50 हजार के नोट अब तक चलाए
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अब तक 50 हजार रुपये से अधिक के नकली नोट बाजार में चला चुके हैं। ये लोग नोएडा के अलावा दिल्ली व गाजियाबाद में भी नोट खपा चुके हैं। अभी इनके पास 29,900 रुपये के नकली नोट थे। आरोपी इन्हें खपाने की तैयारी में थे। इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।

प्रिंटर से नकली भारतीय नोट छापकर बाजार में चलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। - लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था


14 भाई-बहन होने से उठाया कदम
नकली नोट बरामदगी की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां व एलआईयू की टीम कोतवाली फेज थ्री पहुंची और तीनों आरोपियों से पूछताछ की। खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने इस गिरोह के नेटवर्क के बारे में पता किया। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी रामप्रकाश ने बताया कि वह 14 भाई बहन हैं। इस कारण उसके खर्चे नहीं चल रहे थे, तभी नकली नोट छापने के बारे में सोचा और साथियों के साथ मिलकर इस काम को करने लगा।

जिले में कुछ मामले
7 जुलाई 2020: 13.20 लाख रुपये के नकली नोट के साथ ग्रेटर नोएडा में तीन आरोपी गिरफ्तार।
10 दिसंबर 2019: 1.2 करोड़ के नकली नोट के साथ कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा।
9 फरवरी 2018: 5.97 लाख के नकली नोट के साथ तीन आरोपियों को इकोटेक थ्री पुलिस ने गिरफ्तार किया।
20 अक्तूबर 2016: 2.47 लाख नकली नोट के साथ बादलपुर पुलिस ने दो को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed