फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested including stealing millionaire leader on Saturday

वीक एंड पर चेेरी करने वाला गिरोह का खुलासा

Thu, 17 Oct 2019 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including stealing millionaire leader on Saturday
शनिवार को ही चोरी करने वाले करोड़पति सरगना सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। सोसायटी के फ्लैटों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के करोड़पति सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोसायटी के फ्लैटों में शनिवार को चोरी करते हैं। इस दिन कामकाजी लोग अक्सर फ्लैट बंदकर कहीं घूमने चले जाते हैं जिसका फायदा आरोपी उठाते थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी ज्वेलरी, नकदी व डॉलर बरामद किए हैं।
एसपी सिटी विनीत जायसवाल के अनुसार, बुधवार तड़के कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने सेक्टर-62 के पास से विकास नगर दिल्ली निवासी राकेश, विजयनगर गाजियाबाद निवासी रंजीत और मनोज को गिरफ्तार किया है। जबकि दो बदमाश संजय व उमेश फरार हैं। गिरोह का सरगना राकेश है जो अंतरराज्यीय चोर है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, गुजरात में वह कई चोरी की वारदात अंजाम दे चुका है। इससे पहले राकेश दिल्ली व गुरुग्राम में वारदात करने पर जेल भी जा चुका है। राकेश पहले ज्वेलरी का काम करता था। बाद में वह चोरी करने लगा। धीरे-धीरे उसने गिरोह बना लिया और सोसायटी में रेकी कर चोरियां करने लगा। गिरोह ने नोएडा में हाल ही में 17 चोरियां की हैं। आरोपियों ने सेक्टर-61, 62, 44, 53 सहित अन्य सेक्टरों को निशाना बनाया है। इनके पास से पुलिस ने 50 हजार रुपये, 4 एलईडी, एक सीसीटीवी, पर्स, ज्वेलरी व 80 डॉलर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

फ्लैट में नहीं है कोई बाहर पड़े अखबार से लगा लेते थे पता
एसपी सिटी ने बताया कि मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी दसवीं पास राकेश चोरी करने में एक्सपर्ट है। चोरी के पैसे से वह करोड़पति बन गया और दिल्ली के विकास नगर में इसकी करोड़ों की कोठी है। कोठी के अंदर आलीशान इंटीरियर डिजाइनिंग भी करवा रखी है। राकेश गिरोह के बदमाशों के साथ अक्सर मेट्रो स्टेशन के पास की सोसायटी को निशाना बनाता था। उसे यह लगता था कि मेट्रो स्टेशन के पास की सोसायटी में रहने वाले लोग ज्यादा अमीर होते हैं। वह मेट्रो स्टेशन के पास की सोसायटी में घुसकर रेकी करता था। वह लिफ्ट से शनिवार दोपहर सोसायटी के हर फ्लोर पर जाता था। जिस फ्लैट के बाहर अखबार पड़े होते थे। उससे लगता था कि इस फ्लैट का मालिक नहीं है। इसके बाद रात में उस फ्लैट में घुसकर चोरी करते थे। आरोपी सोसाइटी के पीछे की तरफ से प्रवेश करते थे और गार्ड को दिशा भ्रमित करने के लिए गुलेल से दूसरी तरफ पत्थर फेंकते थे, ताकि गार्ड दूसरी तरफ जाकर देखे और इधर ये लोग चोरी कर निकल जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed