{"_id":"600336ff8ebc3e31f65e3e8a","slug":"three-arrested-including-homeguard-and-goldsmith-in-silver-loot-silli-recovered-noida-news-noi5602885183","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी लूट में होमगार्ड समेत तीन गिरफ्तार, सिल्ली बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी लूट में होमगार्ड समेत तीन गिरफ्तार, सिल्ली बरामद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
चांदी लूट में होमगार्ड और सुनार सहित तीन गिरफ्तार, सिल्ली बरामद
नोएडा। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पांच दिन पहले ज्वेलर के चालक से लूटी गई 30 किलो की चांदी की सिल्ली को बरामद कर लिया है। इसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है। मामले में एक होमगार्ड पिलखुवा हापुड़ निवासी विक्रांत, सुनार शौकिंदर और गोविंदपुरी-सुदामापुरी मोदीनगर निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी चांदी की सिल्ली को बेचने के लिए सुनार के पास गए थे। एक आरोपी होमगार्ड उमेश फरार है। आरोपी होमगार्डों ने ही वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी एक्सप्रेसवे पर वाहनों से अवैध वसूली भी करते थे। कमिश्नरेट की ओर से दोनों होमगार्डों को बर्खास्त करने की सिफारिश की गई है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बीते बुधवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर से एक ज्वेलर के चालक से होमगार्ड विक्रांत और उमेश ने जांच के नाम पर 30 किलो चांदी की सिल्ली लूट ली थी। विक्रांत नोएडा की सेक्टर-20 और उमेश एक्सप्रेसवे कोतवाली में तैनात था। एडीसीपी ने बताया कि आगरा के कारोबारी का कार चालक दिल्ली से चांदी लेकर वापस जा रहा था। एक्सप्रेसवे पर वसूली कर रहे दोनों होमगार्डाें ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। इस पर होमगार्डों ने अपनी केटीएम बाइक से कार को ओवरटेक कर रोक लिया। जांच के नाम पर डिग्गी खुलवाई तो चांदी की सिल्ली दिखाई दी। इसके बाद आरोपियों ने करीब 30 किलो की चांदी की सिल्ली जबरन कार से निकलवा ली और चालक को आगरा भेज दिया। इसके बाद दोनों बाइक से सिल्ली लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल की गई। इसमें बाइक के नंबर से आरोपियों की पहचान हो गई। सेक्टर-39 कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने शनिवार को होमगार्ड विक्रांत मोदीनगर के गोविंदपुरी-सुदामापुरी निवासी दोस्त धर्मेंद्र उर्फ दीपक के साथ चांदी की सिल्ली को बेचने के लिए मेरठ के रोहटा रोड स्थित सरस्वती ज्वेलर्स के मालिक शौकिंदर के पास पहुंचा था। सूचना पर तीनों को वहीं से गिरफ्तार कर और चांदी की सिल्ली भी बरामद कर ली गई। एडीसीपी ने बताया कि विक्रांत ने दो लाख रुपये की केटीएम बाइक खरीदी थी।