फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested, including father and brother, in the murder of a young man

Noida News: युवक की हत्या में पिता और भाई समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 09 May 2023 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including father and brother, in the murder of a young man
संपत्ति को लेकर हुआ था विवाद, जान बचाने के लिए उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन

- दस साल के भाई का कर चुका था कत्ल कर चुका था, बहन को धमकाते हुए तोड़ी मर्यादा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बादलपुर थाना क्षेत्र के दुरियाई गांव में रविवार को कपिल की हत्या में पुलिस ने उसके पिता रुकन सिंह, भाई रॉबिन और रॉबिन के दोस्त हर्ष उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया है। रुकन सिंह का संपत्ति को लेकर कपिल से विवाद हुआ था। लेकिन उसकी हत्या परिवार के सदस्यों की जान बचाने के लिए की गई थी। अपनी बहन को को धमकाते हुए उसने अपशब्द कहे थे।
कपिल कुछ दिन पहले ही चचेरे भाई की हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। रुकन सिंह व उसके बेटे को संपत्ति विवाद होने और बहन को धमकाने के कारण डर सताने लगा था कि कपिल कहीं उनकी भी जान ने ले ले। इसके चलते रॉबिन ने अपने साथी भोला और पिता को दुरियाई गांव ले जाकर कपिल की हत्या कर दी।
विज्ञापन

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि जारचा क्षेत्र के गांव वीरपुरा निवासी कपिल ने वर्ष 2012 में अपनी चाचा के दस साल के बेटे निशांत का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। लगभग दस साल जेल में रहने के बाद कपिल 17 फरवरी को जेल से जमानत पर बाहर आया था। उसकी जमानत नाना विजय सिंह ने कराई थी और वह फिलहाल नाना के पास दुरियाई गांव स्थित ननिहाल में रह रहा था। रविवार सुबह विजय सिंह दूध लेने के लिए गए थे। इसी दौरान कपिल की हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पिता रुकन सिंह और भाई रॉबिन पोस्टमार्टम हाउस पर नहीं पहुंचे। इसी बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें विजय सिंह के घर में तीन लोग आते-जाते दिखाई दिए। फुटेज दूर और अंधेरे की थी। इसके चलते पहचान में मुश्किल हुई। पूछताछ के दौरान रुकन जब फुटेज दिखाया गया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कपिल की मां सुनीता की 6 अगस्त 2012 कैंसर से मौत हो गई थी। जबकि कपिल की शादी वर्ष 2009 में औरंगाबाद कोतवाली क्षेत्र से हुई थी और अपराध के रास्ते पर चलने के कारण उसकी पत्नी से भी संबंध विच्छेद हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को सजा दिलाई और जेल में मिलने तक नहीं गए
चचेरे भाई निशांत की हत्या के मामले में कपिल के खिलाफ उसके पिता रुकन सिंह ने ही केस दर्ज कराया था। उन्होंने कपिल के खिलाफ कोर्ट में भी गवाही दी थी। जेल में रहने के दौरान रुकन सिंह व रॉबिन, कभी भी कपिल से मिलने नहीं पहुंचे। इससे कपिल अपने पिता व भाई से क्रोधित था। कपिल ने पिता से संपत्ति में अपने हिस्से की मांग को लेकर झगड़ा किया था। आरोपी ने धमकी दी कि अगर जमीन उसके नाम नहीं की तो वह किसी को जिंदा नहीं छोड़ेगा। आरोपी ने अपनी बहन को कॉल कर भांजी के लिए लगातार अपशब्द बोले। इसकी जानकारी बहन ने अपने पिता व भाई रॉबिन को दी। रुकन सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें लगा कि कपिल अगर जिंदा रहा तो वह हम सबकी जान ले सकता है। इसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

हत्या कर बहन को छोड़ने गया रॉबिन, इंजेक्शन लगाने गया भोलू
डीसीपी ने बताया कि कपिल की हत्या के बाद रुकन सिंह अपने घर आकर नहाया और कपड़े बदले। वहीं, रॉबिन अपनी बहन को छोड़ने बुलंदशहर चला गया। जबकि रॉबिन के दोस्त भोलू के पिता गांव में क्लीनिक चलाते हैं। वह अपने पिता के कहने पर किसी मरीज को इंजेक्शन लगाने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed