फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested for smuggling weapons in UP and NCR

Noida News: यूपी व एनसीआर में हथियारों की तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2025 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for smuggling weapons in UP and NCR
फोटो:-----------------
विज्ञापन

यूपी व एनसीआर में हथियारों की तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार

-यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने मथुरा क्षेत्र के हाइवे थाना से किया दबोचा
-11 अवैध हथियार के साथ तीन मोबाइल और दो आधार कार्ड भी किए बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की नोएडा यूनिट ने मथुरा के थाना हाइवे क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ एनसीआर में हथियारों की तस्करी करने का काम कर रहे थे। आरोपियों की पहचान वीरपाल यादव निवासी खामनी गांव मथुरा, लाखन सिंह उर्फ लल्लू निवासी समसपुर गांव मथुरा और सचिन निवासी गांव अगरियाला मथुरा के रूप में हुई है। एसटीएफ ने आरोपियों के पास 11 अवैध हथियार के साथ तीन मोबाइल और दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। गिरोह के सदस्य राजस्थान से अवैध हथियार लाकर लोगों को बेच रहे थे।
नोएडा यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को नोएडा यूनिट की टीम मथुरा के हाइवे थाना क्षेत्र में थी। तभी मुखबिर से अवैध हथियार की तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्यों के सोख रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास आने की सूचना मिली। टीम ने मौके से तीन लोगों को दबोच लिया। इनके पास से दो पिस्टल, एक रिवाल्वर, दो 315 बोर व एक 12 बोर की पोनिया, दो 315 बोर व दो 12 बोर के तमंचें और एक रायफल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि 12वीं पास वीरपाल का पुस्तैनी जमीन को लेकर परिवार के लोगों से विवाद चल रहा था। इसके लिए उन्होंने अवैध हथियार लिए थे। इसी दौरान उसकी मुलाकात मथुरा के कोसी खुर्द निवासी भानु से हुई। भानु आरोपी वीरपाल के पड़ोसी गांव का रहने वाला है और अवैध हथियार बेचने का काम करता है। आरोपी वीरपाल ने मोटा पैसा कमाने के लालच में अवैध हथियार की तस्करी शुरू कर दी। आरोपी भानु बाहर से अवैध हथियार लाकर वीरपाल को उपलब्ध कराता था। आरोपी वीरपाल हथियार को बेचता था। आरोपी भानु ने ही अन्य दो गिरफ्तार आरोपी सचिन व लाखन से वीरपाल की मुलाकात कराई। इन दोनों को भी भानु ने अवैध हथियार की तस्करी का काम सौंपा था।
विज्ञापन

राजस्थान से ला रहे थे अवैध हथियार
एसटीएफ के अफसरों ने बताया कि भानु राजस्थान से अवैध हथियार की तस्करी कर रहा था। यहां वो वीरपाल, लाखन व सचिन को अवैध हथियार उपलब्ध कराता था। फिर तीनों भानु के बताए पते पर जाकर अवैध हथियार की तस्करी करते थे। इससे मिलने वाली धनराशि में से भानु तीनों को भी हिस्सा देता था। फरार भानु की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed