{"_id":"61d1e4e9653a7b142e7608f9","slug":"three-arrested-for-selling-diesel-mewat-news-noi6247570125","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर अवैध रूप से डीजल बेचने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी सहित तीन को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नदीम, खलासी अशफाक और खोखा संचालक घुसपैठी निवासी मुफरीद के रूप में हुई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
फौलादपुर थाना शाहजहांपुर जिला अलवर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह महेंद्र कैरियर ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर प्रबंधक कार्यरत है। कंपनी के सभी वाहनों की देखरेख का जिम्मा उनके ऊपर है। कंपनी के एक वाहन पर नदीम निवासी चोखा थाना पुन्हाना बतौर चालक और असफाक निवासी डाडका थाना होडल खलासी है। आरोप है कि गाड़ी में कई बार तेल कम होने और बेचने की शिकायत मिलने पर उन्होंने चालक को पहले भी चेतावनी दी थी। प्रबंधक के मुताबिक गाड़ी को गुरुग्राम से माल भरकर 24 दिसंबर को बंगलूरू के लिए रवाना किया था। 29 दिसंबर को गाड़ी बंगलूरू से माल भरकर वापस गुरुग्राम आ रही थी। शनिवार को वह ट्रांसपोर्ट संबंधी कार्य से केएमपी रास्ते से लौट रहे थे। तभी उन्हें चालक नदीम और खलासी अशफाक केएमपी एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा के नजदीक एक खोखा संचालक मुफरीद को तेल बेचते हुए मिले। जांच करने पर उन्हें पता चला कि खोखा संचालक को दोनो ने 20 लीटर तेल बेचा है। जिसकी शिकायत उन्होंने तावडू सदर थाने में दर्ज कराई । जांच अधिकारी एएसआई मोहन ने बताया कि मामले में चालक नदीम, खलासी अशफाक और खोका संचालक घुसपैठी निवासी मुफरीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।