{"_id":"613520608ebc3eb6e52215a8","slug":"three-arrest-in-haroin-smuggling-noida-news-bly458654575","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार...-Business","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार...-Business
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने डेढ़ करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद आलम (38), सुनील (25) और एक महिला आशा उर्फ पाशो उर्फ बाली (45) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 820 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी मोहम्मद आलम ने हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर 2003 से 2019 के बीच जेल में सजा काटी है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि नारकोटिक्स सेल पिछले काफी दिनों से बरेली और बदायूं से हेरोइन का धंधा करने वालों पर नजर रखे हुए थी। जांच के दौरान टीम को पता चला कि हत्या की सजा काट चुका मो. आलम मंडोली जेल के पास आने वाला है। छानबीन के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को आलम को दबोचकर उसके पास से 550 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद पुलिस ने उसके साथ सुनील और आशा को भी गिरफ्तार किया। आरोपी आलम आशा से ही हेरोइन लेकर सप्लाई करता था। आशा के पास से 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आशा मजनू का टीला इलाके में ज्योति के जरिये हेरोइन लेती थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।