फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three accused of robbing merchant navy officer's wife injured in encounter

Greater Noida: मर्चेंट नेवी अधिकारी की पत्नी से हुई लूटपाट, पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी घायल

Wed, 11 Oct 2023 09:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 11 Oct 2023 09:26 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में एक मर्चेंट नेवी अधिकारी की पत्नी से लूट के तीन आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गए हैं। ऐमनाबाद गांव में चार दिन पहले महिला को बंधक बनाकर वारदात की थी।

विज्ञापन
Three accused of robbing merchant navy officer's wife injured in encounter
महिला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी मर्चेंट नेवी अधिकारी की पत्नी को बंधक बनाकर लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाशों की बिसरख कोतवाली पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें तीनों बदमाश घायल हो गए। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषण, एटीएम कार्ड, मेट्रो कार्ड, मोबाइल व एक लाख सात हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी की पहचान गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र के भूपखेड़ी निवासी बिटटू कसाना के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी की पहचान दनकौर कोतवाली क्षेत्र के आजमपुर गढ़ी निवासी अखिल भाटी के रूप में हुई है, उस पर वर्ष 2019 में ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में हत्या का आरोप है, जबकि तीसरा आरोपी लव कुमार निवासी हापुड़ के गांव छतनौरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐमनाबाद गांव निवासी मर्चेंट नेवी अधिकारी परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को बदमाश पानी पीने के बहाने घर में घुसे थे, उस दौरान घर में उनकी पत्नी नूतन मौजूद थीं। आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाकर नकदी की तलाश की, लेकिन पैसे न मिलने पर नूतन को डरा धमका कर डेबिट कार्ड लूटकर उसका पिन पूछ लिया।

रोपियों ने एटीएम बूथ से डेबिट कार्ड के जरिए 1.44 लाख रुपये निकाल लिए। बुधवार दोपहर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गई सोनेट कार, तीन तमंचे समेत काफी सामान बरामद किया है। यह कार आरोपियों ने नोएडा फेज-3 कोतवाली क्षेत्र से लूटी थी। बिट्टू पर वर्ष 2018 में दादरी में डकैती की घटना को अंजाम देने का आरोप है। अखिल पर वर्ष 2019 में ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में हत्या का आरोप है।

विज्ञापन

लूट की कार पर लगाई फर्जी नंबर प्लेट
आरोपियों ने लूट में प्रयुक्त सोनेट कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई है। इस नंबर प्लेट पर गाजियाबाद में कई चालान भी हुए हैं। हालांकि इसकी जानकारी असली कार मालिक को नहीं है। बदमाशों ने बताया कि उन लोगों ने राह चलते एक कार पर नंबर देखकर वही नंबर लूट की कार पर लगा दिया था।

चार दिन पहले घर में महिला को बंधक बनाकर लूट करने के तीन आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। बदमाशों की फायरिंग का जवाब देने पर तीन बदमाशों को गोली लगी है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। -ह्रदेश कठेरिया, एडिशनल डीसीपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed