फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three accused arrested in murder of BJP leader's cousin

Noida News: भाजपा नेता के चचेरे भाई की हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in murder of BJP leader's cousin
फोटो:
विज्ञापन



आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल बल्ले और ईंट बरामद, गेंद लगने पर हुए विवाद में की थी मारपीट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गेंद लगने के विरोध पर भाजपा नेता के चचेरे भाई की हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों की उम्र 19 से 21 साल के बीच है। पुलिस का दावा है कि विवाद के बाद दोनों पक्ष में मारपीट हुई थी। इस बीच आरोपियों ने बल्ले व ईंट से हमला किया था। आरोपियों की पहचान पिलखुआ के अनुज, एटा के शिवम ठाकुर और सूरज के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर चोट लगने से मौत होना आया है। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त बल्ला और ईंट बरामद हुई हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है। सूरजपुर की शिव मंदिर वाली गली में रहने वाले मनीष कुमार शर्मा सोमवार शाम अपने दोस्तों के साथ तालाब के पास मैदान में बैठे थे। वहां कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। आरोप है कि इस दौरान गेंद मनीष के पास पहुंच गई। उन्होंने गेंद लगने का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। आरोपियों ने ईंट व बल्ले से मनीष पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। मनीष बेहोश हो गए। मंगलवार सुबह मनीष का शव वहां पड़ा था। तीनों आरोपी इस समय सूरजपुर कस्बे में रह रहे थे।
विज्ञापन

दोस्त गंभीरता दिखाते तो बच सकती थी जान
पुलिस जांच में सामने आया है कि मारपीट के बाद मृतक ने अपने साथियों को घर जाने की बात कही थी, लेकिन वे घर नहीं पहुंचे। साथियों ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। अगर मृतक को समय से अस्पताल में भर्ती कराया जाता तो उनकी जान बच सकती थी, लेकिन रातभर मनीष वहीं पड़े रहे। आशंका है कि इस कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed