{"_id":"666a151a39b14823b50c3f74","slug":"three-accused-arrested-for-plotting-fake-robbery-of-rs-3850-lakh-noida-news-c-1-gnd1002-1788478-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 38.50 लाख की फर्जी लूट की साजिश रचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 38.50 लाख की फर्जी लूट की साजिश रचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- कोतवाली फेज टू पुलिस ने 38.50 लाख की रकम, स्कूटी की बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कारोबारी के 38.50 लाख रुपये गबन करने के उदेश्य से लूट की फर्जी सूचना देने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली फेज टू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से 38 लाख 50 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक व स्कूटी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार शाम को डायल-112 पर एक कॉलर ने सूचना दी थी कि दोपहर तीन बजे बाइक सवार बदमाश सेक्टर-136 से उसका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 38 लाख 50 हजार रुपये थे। इसके बाद पुलिस की टीम ने जांच शुरू की तब पता चला कि वारदात की सूचना कॉलर ने तीन घंटे बाद दी। पूछताछ में बाइक सवार दोनों युवकों के बयानों में विरोधाभास मिला। इसके बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो वहां लूट जैसी कोई घटना नहीं होना पाया गया। इसके बाद दोनों युवकों ने फर्जी लूट की सूचना देने की बात कबूल ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों रायबरेली के लालगंज निवासी अशोक कुमार व सुल्तानपुर निवासी सुनील कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। बाद में तीसरे साथी लालगंज निवासी सिकंदर को भी दबोच लिया। नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी हृदयेश कठेरिया का कहना है कि तीनों ने जल्द अमीर बनने के चक्कर में झूठी कहानी रची और योजनाबद्घ तरीके से लूट की फर्जी सूचना दी।