फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thousands of runners from across the country will run in the Agra Taj Half Marathon

Noida News: आगरा ताज हाफ मैराथन में दौड़ेंगे देशभर के हजारों धावक

Fri, 12 Sep 2025 02:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Thousands of runners from across the country will run in the Agra Taj Half Marathon
आगरा। स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आगरा ताज हाफ मैराथन का तीसरा संस्करण 8 फरवरी, 2026 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होगा। इसमें देशभर के हजारों धावक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महात्मा मार्ग के एक होटल में इसका पोस्टर विमोचन कर आयोजन की जानकारी दी गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप ढल और उपाध्यक्ष डॉ. एनएस लोधी ने बताया कि पहली बार आगरा ताज हाफ मैराथन की सभी रेस श्रेणियां एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथंस एंड डिस्टेंस रेसेस (एआईएमएस) से प्रमाणित हुई हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि इससे आगरा का नाम वैश्विक मैराथन मानचित्र पर दर्ज हुआ है। अब यहां धावकों के रिकॉर्ड और समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य होंगे। साथ ही, अब खिलाड़ी विश्वस्तरीय मैराथन के लिए भी क्वालिफाई कर सकेंगे। देश-विदेश से हजारों धावक इसमें प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें प्रोफेशनल एथलीट्स, फिटनेस प्रेमी, कॉरपोरेट टीमें, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आगरा के नागरिक शामिल होंगे। रेस में 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की तीन श्रेणियां होंगी। आगरा ताज हाफ मैराथन से पहले तीन प्रोमो रेस अलग-अलग महीने में आयोजित की जाएंगी। पहली प्रोमो रेस 5 अक्तूबर को दयालबाग में होगी। इस दौरान सचिव डॉ. संजय गुप्ता, आवेग मित्तल, डॉ. विकास मित्तल, महेश सारस्वत, अजयदीप सिंह, डॉ. दिनेश राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed