फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Those who spoil the environment in the name of cow protector will not be spared: Chautala

गो रक्षक के नाम पर प्रदेश का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा चौटाला

Thu, 28 Apr 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Those who spoil the environment in the name of cow protector will not be spared: Chautala
पुन्हाना। पवित्र रमजान के मुबारक माह में लोगों को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बृहस्पतिवार को पुन्हाना की अनाज मंडी में दावत-ए-इफ्तार दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के लिए जल्दी ही विश्व स्तरीय आर्ट विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ लगते इलाकों में लॉजिस्टिक हब बनेगा, जिससे उद्योग व व्यापार जगत से जुड़े लोग बड़ी तादाद में जिले की तरफ रुख करेंगे। उन्होंने कहा कि रोजका मेव आईएमटी में इस समय एशिया की सबसे बड़ी बैटरी फैक्टरी लगाई जा रही है, जिससे इलाके के लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए को 280 करोड़ की लागत से सीआरएफ योजना से बनाया जाएगा, सड़क बनाने के लिए बजट मंजूर करने के लिए केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत हुई है। जैसे ही केंद्र सरकार बजट मुहैया कराएगी तो इस सड़क का निर्माण कार्य तेज गति से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि गोरक्षक के नाम पर प्रदेश का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह मामला उनके संज्ञान में आया है बाद में ऐसी घटना है उसकी खुद डीजीपी मॉनिटरिंग कर रहे हैं जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज का निर्माण चल रहा है या शुरू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में केंद्र व राज्य सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिले से उनके परिवार का चौधरी देवीलाल के समय से गहरा संबंध रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष केसी बांगड़ ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर ,राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, राष्ट्रीय प्रचार सचिव दलबीर धनखड़, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन चौधरी, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बदरुद्दीन आदि मौजूद रहे।

अलवर फोर लेन के लिए सौंपा ज्ञापन
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुबीन टेडिया की अगुवाई में अलवर हाइवे को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर दुष्यंत चौटाला को ज्ञापन सौंपा। मुबीन ने कहा कि सरकार को चाहिए कि नूंह अलवर रोड को जल्द से जल्द फ़ोर लेन बनाया जाए क्योंकि आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed