फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Those who post misleading posts and videos will go to jail

Noida News: भ्रामक पोस्ट और वीडियो डालने वाले जाएंगे जेल

Sat, 10 May 2025 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Those who post misleading posts and videos will go to jail
-भारत और पाक तनाव को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को देखते हुए जिले की पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। खुफिया एजेंसियां और पुलिस प्रशासन की टीमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलाई जा रही अफवाहों, भ्रामक खबरों, फोटो और वीडियो की सतत निगरानी कर रही हैं।

ऐसे यूजर्स की पहचान की जा रही है जो जानबूझकर या अज्ञानतावश फेक न्यूज और गलत जानकारियां पोस्ट कर रहे हैं। जिससे जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। खासकर बॉर्डर और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को और अधिक मजबूत किया गया है। पुलिस के साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी अपुष्ट सूचना को बिना जांचे-परखे सोशल मीडिया पर साझा न करें। अगर कोई व्यक्ति गलत जानकारी फैलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना स्तर पर भी सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए विशेष टीम गठित है। यह टीम वायरल हो रही पोस्ट्स, संदेशों और वीडियो की पड़ताल कर रही हैं। लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वह सिर्फ पुलिस और प्रशासन के आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें।
विज्ञापन

-----

संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई सुरक्षाः
शहर के शॉपिंग मॉल, बॉर्डर, मंडी और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बॉर्डर इलाकों में वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है। बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। होटल संचालकों को निर्देश हैं कि बाहर से आए व्यक्तियों का पूरा ब्योरा रखा जाए। बांग्लादेश से आकर भारत में अवैध तरीके से रह रहे लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed