फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Those who beat up policemen will be identified from the video

वीडियो से होगी पुलिसकर्मियों को पीटने वालों की पहचान

Sat, 30 Apr 2022 02:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Those who beat up policemen will be identified from the video
नोएडा। सेक्टर-39 थाने के गेट पर बृहस्पतिवार को हुए आरएसएस, बजरंग दल सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। मामले में पांच पुलिस कर्मियों से मारपीट के आरोप में 50-60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनकी पहचान के लिए पुलिस मौके पर मोबाइल से बनाए गए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने देर शाम गंगा नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था, लेकिन उसे जमानत पर रात में ही छोड़ दिया गया। मामले में किसी अन्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार को देर रात तक थाने में संगठनों के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार उपनिरीक्षक अनिल कुमार, सिपाही सचिन, पुनीत, पंकज शर्मा और स्थानीय खुफिया विभाग (एलआईयू) के सिपाही प्रतीक के साथ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस के हाथ कुछ वीडियो लगे हैं, जिनके जरिये आरोपियों की पहचान की जाएगी। इसके अलावा वीडियो को सबूत के तौर पर भी रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, संगठन के कुछ कार्यकर्ता एक माह पहले नाबालिग के साथ अपहरण व दुष्कर्म करने वाले आरोपी की पैरवी के लिए आए थे। सादे कपड़ों में मौजूद पुलिस कर्मियों से उनकी बहस हो गई थी। कुछ देर में ही हंगामा इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed