फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   This year's CUET score is necessary for admission in DU

Noida News: डीयू में दाखिले के लिए इस साल का सीयूईटी स्कोर जरूरी

Fri, 08 Mar 2024 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
This year's CUET score is necessary for admission in DU
-प्रवेश प्रक्रिया में बीते साल के सीयूईटी अंकों को नहीं देखा जाएगा
विज्ञापन


-एनसीवेब-एसओएल में दाखिले बारहवीं के अंकों के आधार पर होंगे

-5 वर्षीय एलएलबी और बीटेक में दाखिले सीयूईटी स्कोर से नहीं होंगे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए इसी साल का सीयूईटी स्कोर जरूरी होगा। बीते साल के सीयूईटी स्कोर से डीयू में दाखिले पर विचार नहीं किया जाएगा। वहीं, पांच वर्षीय एलएलबी व बीटेक कोर्सेज में दाखिले सीयूईटी स्कोर से नहीं होंगे। बीटेक में दाखिले जेईई मेंस से और एलएलबी में दाखिले क्लैट स्कोर के आधार पर होंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से दाखिला संबंधी यह जानकारी वेबिनार में दी गई।


डीयू की ओर से दाखिला संबंधी जानकारी व सीयूईटी संबंधी जानकारी देने के लिए पहला वेबिनार शुक्रवार शाम को आयोजित किया गया। डीयू दाखिला डीन प्रो हनीत गांधी और संयुक्त डीन दाखिला डॉ आनंद सोनकर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी और छात्रों के सवालों के जवाब दिए। प्रो गांधी ने बताया कि डीयू के 68 कॉलेजों में 79 यूजी प्रोग्राम में दाखिला दिया जाता है। यदि किसी ने बीते साल सीयूईटी दिया था उसके स्कोर पर विचार नहीं किया जाएगा। दाखिले के लिए जरूरी है कि छात्र सीयूईटी 2024 में ही बैठा हो। छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह स्ट्रीम चेंज भी कर सकते हैं। मसलन यदि किसी छात्र ने बारहवीं में साइंस विषय पढ़े, लेकिन अब वह आर्ट्स लेना चाहता है तो ले सकता है। ऐसा करने से उसके अंकों का कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन


छात्र को इस बात का ध्यान रखना है कि वह सीयूईटी के लिए अधिकतम छह पेपर उन्हीं विषयों में दें, जो कि उसने बारहवीं में पढ़े हो। इसी तरह से सीयूईटी का सामान्य टेस्ट पेपर भी जरूर दें, कुछ कोर्सेज में सामान्य टेस्ट के माध्यम से भी दाखिले पर विचार किया जाता है। एसओएल व एनसीवेब में दाखिले बारहवीं के अंकों के आधार पर होंगे जबकि नियमित कॉलेजों के स्नातक प्रोग्राम में सीयूईटी के माध्यम से होंगे। ऐसे में एसओएल व एनसीवेब के दाखिले के लिए दोनों संस्थान की वेबसाइट जरूर देखते रहें। यदि कोई छात्र एसओएल में पढ़ रहा हो और इस साल वह नियमित कॉलेज में पढ़ाई करना चाहता है तो उसे भी सीयूईटी में बैठना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

इन बातों का रखें ध्यान

1. सीयूईटी के बाद कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल शुरू होने पर उसमें सभी कॉलेज व कोर्स का विकल्प चुनें।

2. आवेदन करते समय नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी ठीक भरें। बाद में इसमें सुधार नहीं हो सकता।

3. कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल शुरू होने से पहले दाखिले के लिए जरूरी सभी दस्तावेजों को तैयार कर लें।

4. सभी छात्र सीयूईटी का फॉर्म भरने से पहले डीयू का इंर्फोमेशन बुलेटिन जरूर देखें।

5. विवि का फॉर्म कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल पर भरें। सीयूईटी परीक्षा के बाद इस पोर्टल को लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed