फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   This year, the highest number of 37 cases of corona were reported.

इस साल कोरोना के सबसे अधिक 37 मामले सामने आए

Thu, 25 Mar 2021 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
This year, the highest number of 37 cases of corona were reported.
This year, the highest number of 37 cases of corona were reported. - फोटो : ANI
नोएडा। जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर पांव पसार रहा है। बुधवार को शासन की ओर से जारी रिपोर्ट में जिले के आंकडे़ चौंकाने वाले रहे। जिले में बुधवार को इस साल सबसे अधिक 37 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर दूसरे नंबर पर आ गया है। शासन से जारी सूची में 220 मामलों के साथ लखनऊ पहले नंबर पर है। जिले में संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि, राहत की बात है कि बीते 24 घंटों में 15 लोग ठीक भी हुए हैं। बढ़ते आंकड़ों को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं। अधिकारियों ने सतर्कता और भी बढ़ा दी है। कोविड अस्पतालों में एक बार फिर से पूरी तरह तैयार करा लिया गया है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि अब तक 25595 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 91 लोगों की मृत्यु हुई है। जिले में 150 सक्रिय केस हैं। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 25836 हो गई है।
विज्ञापन

----
महाराष्ट्र और केरल से आने वाले 5 यात्रियों में मिला संक्रमण
महाराष्ट्र और केरल से आने वालों में से अब तक 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन सभी का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी गौतमबुद्ध नगर के निवासी हैं। बाहर से आने वाले लोगों की ट्रेसिंग के लिए टीमों को सतर्क कर दिया गया है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि प्रशासन सक्रियता से लोगों की ट्रैकिंग करा रहा है। आरडब्लयूए व पंचायतों में नोडल अधिकारियों को भी नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

----
सीमा से गुजरने वाले वाहनों पर नहीं पड़ेगा असर
जिलाधिकारी ने बताया कि बॉर्डर से गुजरने वाले कुछ लोगों को अचानक रोका जाएगा और उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। इससे अन्य वाहनों चालकों पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने लोगों से अपील है कि वह इस व्यवस्था में सहयोग करें। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है, जो व्यापारियों और दुकानदारों के साथ बैठक कर नियमों के पालन को सुनिश्चित कराएगी। इसके तहत लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अधिकारियों को देना होगा शपथ पत्र
जिले के सभी अधिकारियों से स्वघोषित शपथ पत्र देना होगा। एक सादे कागज पर लिखना होगा कि उन्होंने नियमों का पालन किया है। वहीं, विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह किसी भी हाल में कार्यालय में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन नहीं होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed