फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   This time the air was worse a day before Diwali.

Noida News: इस बार दिवाली से एक दिन पहले ज्यादा खराब रही हवा

Sun, 19 Oct 2025 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
This time the air was worse a day before Diwali.
पिछले साल छोटी दिवाली के दिन 221 और इस बार 287 रहा ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिवाली से एक दिन पहले रविवार को ग्रेनो का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के करीब पहुंच गया है। ग्रेनो का एक्यूआई 287 रहा। जो पिछले साल दिवाली से एक दिन पूर्व से अधिक रहा है। पिछले साल छोटी दिवाली का एक्यूआई 221 रहा था। दिवाली पर शहर का एक्यूआई रेड जोन में 300 से लेकर 400 तक पहुंचने की उम्मीद है।

इस दिवाली पर ग्रीन पटाखे छोड़ने की अनुमति है। जिस कारण इस बार वायु प्रदूषण बढ़ने की उम्मीद है। पिछले 5 दिन से ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई ऑरेंज जोन में 200 और 300 के बीच बना हुआ है। जबकि माह के 19 दिन में से 10 दिन एक्यूआई येलो जोन में 101 स 200 के बीच रहा। बारिश के कारण केवल एक दिन ग्रीन जोन में एक्यूआई पहुंचा था। 8 दिन एक्यूआई ऑरेंज जोन में रहा है। आने वाले दिनों में स्थिति और ज्यादा खराब होने वाली है। लोगों का कहना है कि जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। धूल उड़ रही है। ऐसे में सांस लेना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed