फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   This time teddy and light rakhis will attract children

Noida News: इस बार बच्चों को लुभाएंगी टेडी और लाइट वाली राखियां

Wed, 30 Jul 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
This time teddy and light rakhis will attract children
शामली के गांधी चौक बाजार में राखी खरीददारी करती युवती और महिलाएं । संवाद
- शहर के बाजारों में छाने लगा रक्षाबंधन पर्व का उल्लास, सज गईं राखियाें की दुकानें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के बाजारों में भाई-बहन के प्रेम व स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व का उल्लास छाने लगा है। इसके चलते शहर में भाई की कलाई पर बांधी जाने वाली तरह-तरह की आकर्षक राखियों की बिक्री के लिए दुकानें सज गई हैं। रक्षाबंधन का पर्व इस बार नौ अगस्त को है। इसको लेकर शहर के सभी बाजारों में लगाई गई दुकानों पर खरीदारी की भीड़ भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।
इस बार शहर के नया बाजार, कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, शिव चौक बाजार में मौजूद राखियों में नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। बाजार में स्टोन जड़ित राखी, मोती वाली राखी, भाभी के लिए लुंबा, टेडी बियर राखी के साथ ही बच्चों के लिए लाइट वाली राखी बिक्री के लिए मौजूद हैं। छोटे-छोटे बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर राखी, म्यूजिकल राखी की भी खूब मांग देखी जा ही है। राखी विक्रेता अरुण व राघव ने बताया कि इस बार राखियों में खास कलेक्शन मंगवाया है। बहनों की पसंद के अनुसार हमने टेडी बीयर, नाम छपी राखी और डिजाइनर सेट्स को प्रमुखता दी है। बाजार में राखियों की कीमत 10 से लेकर 270 तक हैं और स्पेशल डिजाइनर राखियां 500 से 1000 तक हैं।
विज्ञापन

- लाइट वाली राखी का बच्चों में दिखा उत्साह
टेडी बियर राखी और लाइट वाली राखियों को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। छह साल की छोटी सौम्या अपनी मां सुमन के साथ राखी लेने आई थी। उसने टेडी वाली राखी की ओर इशारा करते हुए कहा मुझे यहीं वाली चाहिए, इसमें लाइट भी जलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ऑनलाइन को पछाड़ रहा बाजार
दुकानदार रमेश बताते हैं कि राखी के बाजार में इस बार वैरायटी और गुणवत्ता दोनों का खास ख्याल रखा गया है। रक्षाबंधन को लेकर लोगों का रुझान ऑनलाइन की जगह बाजार की तरफ ज्यादा रहता है। बहनों द्वारा भाइयों को बांधी जाने वाली राखियों को खरीदने से पहले छूकर, देखकर और महसूस कर खरीदना ज्यादा पसंद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed