फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'This Kulari is not for us, the year 2022 will answer it'

‘ये कुल्हाड़ी हमारे लिए नहीं, वर्ष 2022 इसका उत्तर देगा’

Wed, 05 May 2021 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
'This Kulari is not for us, the year 2022 will answer it'
ग्रेटर नोएडा। गोकशी के बाद बुलंदशहर के स्याना में हुई हिंसा के आरोपी योगेश राज के पंचायत चुनाव जीतने के बाद शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की पत्नी रजनी सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। योगेश को चुनाव चिह्न कुल्हाड़ी मिला था। रजनी ने योगेश के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल उठाती फेसबुक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है ‘यह कुल्हाड़ी हमारे लिए नहीं शासन ने अपनी गर्दन के लिए चयन की है, 2022 इसका उत्तर अवश्य देगा। बता दें कि रजनी सिंह और उनका बेटा कोरोना से पीड़ित है और होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, वर्ष 2018 में गोकशी को लेकर बुलंदशहर के स्याना में जमकर बवाल और हिंसा हुई थी। सूचना पर इंस्पेक्टर सुबोध स्थिति को नियंत्रण करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनको गोली मार दी गई थी। हिंसा मामले में योगेश का नाम भी आया था। योगेश एक हिंदू संगठन से जुड़ा था। उसे जेल भी भेजा गया था, लेकिन बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया। उसने इस बार बुुलंदशहर से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जैसे ही उसकी जीत की खबरें वायरल हुईं। कई लोग हिंसा मामले में नामजद होने के बावजूद चुनाव लड़ने को लेकर सवाल उठाने लगे। इसकी जानकारी मंगलवार को रजनी को हुई तो उन्होंने फेसबुक पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अन्य लोग भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, राजनीति भी शुरू हो गई है। एक सपा नेता ने लिखा है कि वर्ष 2022 में सपा आएगी और कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम को लिखूंगी पत्र : रजनी सिंह
रजनी सिंह ने कहा कि मुझे योगेश के चुनाव लड़ने की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। सोशल मीडिया पर चुनाव जीतने की पोस्ट देखने के बाद ही उन्हें इसका पता चला है, लेकिन वह इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखेंगी। वह जानना चाहती हैं कि संगीन केस के आरोपी को चुनाव लड़ने की अनुमति किस आधार पर और क्यों दी गई?

‘आज एक शहीद की आत्मा बहुत रोई होगी’
रजनी ने फेसबुक पर लिखा है कि ‘सरकार आज एक शहीद की आत्मा बहुत रोई होगी। हां, क्यूं नहीं रोये.. जिसने स्याना क्षेत्र के कई इंसानों की जान बचाने के लिए अपने सर को नष्ट करवा दिया हो। उस क्षेत्र की जनता ने दिखा दिया कि वे लोग इस लायक नहीं हैं। आज दो मिनट का मौन धारण कर रहीं हूं उस शासन के लिए जो मेरी निगाहों में मर चुका है, मैं मौन धारण कर रहीं हूं। उस प्रशासन के लिए जिसमें कुछ लोग इतने भूखे हैं कि पेट के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मैं और मेरा परिवार 50 लाख रुपये में बिकने वाले इंसान नहीं हैं। सरकार अपना दिया हुआ पैसा वापस ले ले। बदले में हत्यारे का सर अपने हाथों से हमें सौंप दे। दिल भी रोया आत्मा भी। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह आप अमर थे और रहेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed