{"_id":"5fc925a08ebc3e679f0bab34","slug":"thirst-of-56-villages-will-be-extinguished-by-160-crores-mewat-news-noi551910663","type":"story","status":"publish","title_hn":"160 करोड़ से बुझेगी 56 गांवों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
160 करोड़ से बुझेगी 56 गांवों की प्यास
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। जिले के नगीना खंड के 56 गांवों की प्यास बुझाने के लिए 160 करोड़ की लागत से 57 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। ग्रामीणों की 55 साल पुरानी मांग को पूरा करने के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है। यह पेयजल परियोजना फिरोजपुर झिरका खंड के 60 गांवों की 264 करोड़ रुपये की राशि की पेयजल योजना से अलग है।
बता दें कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों में आज भी लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां भूमिगत जल खारा होने की वजह से पीने लायक नहीं है। लोग पानी मोल खरीदकर प्यास बुझाते हैं। इस योजना से 1.17 लाख लोगों की प्यास बुझेगी। अभी मोल के पानी पर खर्च हो रही औसतन 20 लाख रुपये मासिक राशि बचत होगी।
भादस गांव में बनेगा बड़ा टैंक
हसनपुर के समीप यमुना किनारे फ्तासखुनगर में रेनीवेल 1 व 2 योजना के अंतर्गत विदेशी तकनीकी से जमीन में सीधे के बजाए तिरछे 4 दर्जन बोरवैल लगाए जाएंगे। इसमें खासतौर पर ध्यान रखा जाएगा कि गांवों के जलस्तर पर कोई प्रभाव न पड़े। 57 किलोमीटर पाइप लाइन से भादस गांव तक पानी पहुंचाकर बड़े टैंक में डाला जाएगा।
विज्ञापन
4 जोन में बांटकर होगा पानी का वितरण
जल वितरण को सुचारू रूप से चलाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा 56 गांवों को 4 जोन में बांटा जाएगा। हसनपुर यमुना किनारे से पानी सीधे भादस गांव में बनने वाले बड़े टैंक में पहुंचेगा। यहां से 19 गांवों में पानी पहुंचाया जाएगा। भादस गांव से ही उमरा, जलालपुर फिरोजपुर और खानपुर घाटी में बनने वाले टैंकों तक पानी पहुंचाया जाएगा। उमरा गांव से 11, जलालपुर फिरोजपुर से 12 और खानपुर घाटी स्थित टैंक से 14 गांवों में पानी का वितरण किया जाएगा।
.....................
सरकार की यह बहुत महत्वपूर्ण योजना है। पेयजल आने से 56 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। उन्हें पीने के लिए पानी मोल नहीं खरीदना पड़ेगा।
रसीद खान, खानपुर घाटी
हमारी तीसरी पीढ़ी चल रही है, लेकिन पीने के पानी की मांग पूरी नहीं हो पाई थी। सरकार ने ग्रामीणों की 55 साल से चली आ रही मांग को पूरा किया है।
हाजी फारुख, अकलीमपुर
किसी सरकार ने हमारे गांवों की प्यास बुझाने पर ध्यान नहीं दिया, अब प्रदेश सरकार की योजना से समस्या का समाधान होने की उम्मीद जगी है।
अली मोहम्मद, मूलथान।
.....................
योजना के रोड मैप को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत अति प्रभावित पेयजल संकट वाले नगीना खंड के 56 गांवों को पीने का पानी पहुंचाया जाएगा। सरकार की ओर से योजना पर 160 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
- जनकराज, चीफ, जन स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़