फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thieves stole a purse containing jewelry and cash worth Rs 50 lakh from a wedding in Greater Noida

Greater Noida: शादी में 50 लाख के गहनों-नकदी से भरा पर्स ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद सूट-बूट पहने दो युवक

Fri, 06 Feb 2026 06:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 06 Feb 2026 06:24 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान चोरों ने वधू की मां के करीब 50 लाख रुपये के कीमती गहनों और नकदी से भरा पर्स चोरी कर लिया।

विज्ञापन
Thieves stole a purse containing jewelry and cash worth Rs 50 lakh from a wedding in Greater Noida
शादी में 50 लाख के गहनों-नकदी से भरा पर्स ले उड़े चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान चोरों ने वधू की मां के करीब 50 लाख रुपये के कीमती गहनों और नकदी से भरा पर्स चोरी कर लिया। यह वारदात बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें दो युवक आराम से पर्स उठाकर बाहर निकलते दिख रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के विजय नगर निवासी डॉ. विनय गौतम की बेटी की शादी गुरुवार को चौगानपुर के पास गोल्डन ड्रीम बैंक्वेट हॉल में थी। शादी की रस्में शुरू होने के दौरान, रात करीब 12 बजे, वधू की मां कुसुम गौतम एक मेज पर रखा अपना पर्स गायब देखकर चिंतित हो गईं। पर्स में करीब 50 हजार रुपये नकद और लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के जेवर थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन


सूट-बूट में आए थे चोर, सीसीटीवी में कैद
सीसीटीवी फुटेज में सूट-बूट पहने दो युवक मेज से पर्स उठाते और बिना किसी हड़बड़ी के हॉल से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने कुसुम गौतम की तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी जेवरों की विस्तृत सूची और उनकी कुल कीमत पुलिस को उपलब्ध नहीं कराई गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी मेहमान बनकर आए थे या बाहर से घुसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गठित की विशेष टीम, जल्द खुलासे का दावा
फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की है और जल्द ही इस वारदात का खुलासा करने का दावा किया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के आने-जाने का मार्ग पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed